नालंदा सांसद ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

नालंदा: नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने हिलसा एवं कराय परसुराय प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। सांसद सड़क मार्ग से कराय परसुराय प्रखंड के बेरमा छिलका, कमरथु और फतेहपुर एवं हिलसा प्रखंड के धुरी विगहा गांव पहुंचे। वहां बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात कर भोजन एवं व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही कटाव की मरम्मती की भी जानकारी ली। सांसद ने कहा लोकाईन नदी का जलस्तर काफी कम होने के कारण बाढ़ का खतरा कम हुआ है।

अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि तटबंध मरम्मती के कार्य में हर हाल में तेजी लाना सुनिश्चित करें,  ताकि भविष्य में बाढ़ की विभिषिका से बचा जा सके। साथ ही ग्रामीणों की मांग पर भविष्य में कटाव न हो इसके लिए अधिकारियों को बेरमा छिलका से राहिल छिलका तक बोल्डर पिचिंग हो सके, इस संदर्भ में प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। बाढ़ से बचाव हेतु एनडीआरएफ की एक टीम करमथु में कैंप कर रही है ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत ही प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू किया जा सके।

यह भी पढ़ें – रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में नया अध्याय लिखेगा कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन, राघोपुर के लोगों के लिए साबित होगा वरदान…

सांसद ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अति संवेदनशील क्षेत्रों में तटबंध मरम्मती के लिए ईसी बैग, बालू भरे बोरे, बांस बल्ला, पर्याप्त संख्या में श्रमिक, रात्रि में लाइटिंग, वाहन, ट्रैक्टर आदि पूर्व से ही हमेशा तैयार रखें, ताकि कहीं से भी तटबंध टूटने की सूचना प्राप्त होते ही तटबंध मरम्मती का कार्य तुरंत किया जा सके। मौके पर करायपरसुराय बीडीओ एवं सीओ, हिलसा सीओ के अलावे हिलसा मुख्य पार्षद धनंजय कुमार, हिलसा के युवा नेता विकास कुमार, कराय परसुराय जदयू प्रखंड अध्यक्ष अगम कुमार, दिनेश कुमार, पवन कुमार, ताराकांत कुमार, दीपुल कुमार, विनोद कुमार, रूपेश पटेल, रजनीश ठाकुर, उमेश यादव, आशीष कुमार, चंदन कुमार उपस्थित रहे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची संशोधन के लिए घर घर जायेंगे कर्मी, बताया बार बार अपडेट करने के कारण…

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...