CM के निर्देश पर अधिकारियों ने दरभंगा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया एरियल सर्वे

CM के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने दरभंगा एवं सीतामढ़ी जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया एरियल सर्वे दरभंगा में क्षेत्रीय भ्रमण कर भी बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा, जिला प्रशासन को दिये आवश्यक निर्देश।

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम ने बाढ़ प्रभावित दरभंगा एवं सीतामढ़ी जिले का हवाई सर्वेक्षण किया। हवाई सर्वेक्षण के पश्चात् अधिकारियों की टीम ने दरभंगा के जिलाधिकारी एवं दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाये जाने का निर्देश दिया।

आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव ने कहा कि दरभंगा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोग तटबंध पर शरण लिये हुये हैं। वहां पर्याप्त रौशनी हेतु अविलंब जेनरेटर की व्यवस्था एवं अस्थायी शौचालय बनाने का निर्देश दिया गया है। बाढ़ पीड़ित लोगों के लिये यहां 19 कम्युनिटी किचेन आज रात तक चालू हो जायेगा, जहां भोजन की समुचित व्यवस्था होगी। तटबंध पर शरण लेने वाले लोग आसपास के ही है इसलिये उनके आवागमन हेतु नाव की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी है ताकि उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

अपर मुख्य सचिव आपदा प्रबंधन ने बताया कि ड्राई राशन का पैकेट बनना शुरू हो गया है और यह कल से बाढ़ पीड़ितों के बीच बंटना शुरू हो जायेगा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में डॉक्टरों की टीम प्रतिनियुक्त कर दी गयी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशु चारा की कमी न हो इसके लिये जिला पशुपालन पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने जिलाधिकारी दरभंगा को एसओपी के अनुसार तत्परतापूर्वक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। दरभंगा में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष शीर्षत कपिल अशोक एवं संयुक्त सचिव भवन निर्माण विभाग आशुतोष को कैम्प कराया गया है।

दरभंगा में एरियल सर्वे करने के पश्चात् अपर मुख्य सचिव आपदा प्रबंधन प्रत्यय अमृत ने सीतामढ़ी जिले के बाढ़ प्रभावित बेलसंड प्रखण्ड का भी एरियल सर्वे किया और अधिकारियों को तत्परतापूर्वक एसओपी के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिये। आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी राहुल कुमार को सीतामढ़ी में कैम्प कराया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Bullet पर सवार हो पप्पू यादव पहुंचे बाढ़ पीड़ितों के बीच, लोगों से मिलकर…

CM CM CM CM CM CM CM

CM

Saffrn

Trending News

Dhanbad News: निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद धनबाद प्रशासन रेस...

Dhanbad News: भारत निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि झारखंड में 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए सभी...

बिहार में बैंकिंग सेक्टर के ढीले रवैये पर वित्त विभाग सख्त,...

पटना : बिहार उप मुख्यमंत्री-सह-वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बिहार के बैंकों के प्रदर्शन के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की अनुसंशाओं पर...

नियमित नियुक्ति प्रक्रिया के तहत PCDO पद पर चयनित 15 अभ्यर्थियों...

पटना : बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने बिहार राज्य भंडार निगम में लगभग 68 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद...

रिशु श्री मामला : SVU की बड़ी कार्रवाई, IAS पदाधिकारी व...

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पटना में रिशु श्री मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) की...

विक्रमशिला सेतु पर छोटे वाहनों का परिचालन चालू रहेगा

भागलपुर : विक्रमशिला सेतु के संबंध में पथ निर्माण विभाग बिहार के प्रबंध निदेशक ने बताया कि तीन मई के मध्यरात्रि में P2-P3 Span...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img