Advertisment

Garhwa: PDS डीलर पर तीन महीने का राशन गबन करने का आरोप, सैकड़ों कार्डधारियों ने लगाई इंसाफ की गुहार

Garhwa: जिले के रंका प्रखंड के खरडीहा पंचायत के सेराशाम गांव से एक बड़ा घोटाला सामने आया है, जहां जनवितरण प्रणाली (PDS) के एक डीलर राजेंद्र उरांव पर सैकड़ों कार्डधारियों का तीन माह का राशन गबन करने का गंभीर आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि डीलर ने राशन भी नहीं दिया और बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा भी लगवा लिया।

Garhwa: फ्री राशन डकार गया डीलर

सरकार द्वारा गरीबों को मुफ्त में उपलब्ध कराए जा रहे अनाज को वितरण करने की जिम्मेदारी डीलर की होती है। लेकिन सेराशाम गांव में डीलर राजेंद्र उरांव ने कथित तौर पर तीन महीने का खाद्यान्न रख लिया और वितरण नहीं किया।

ग्रामीणों के अनुसार, डीलर बार-बार “अब देंगे, तब देंगे” कहकर टालता रहा। तीन महीने बीत जाने के बाद जब लोगों की उम्मीदें टूटने लगीं, तो सेराशाम और सेमरखाड़ गांव के सैकड़ों ग्रामीण अपने-अपने अंगूठा लगी पर्चियों के साथ रंका प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एसओ) शिवपुजन तिवारी के पास शिकायत लेकर पहुंचे।

Garhwa: ग्रामीणों का फूटा आक्रोश

आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि राशन नहीं मिलने से कई गरीब परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं। ग्रामीणों ने डीलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जल्द से जल्द राशन वितरण की मांग की है।

Garhwa: प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शिवपुजन तिवारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बताया, “डीलर को पहले भी दो बार अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन उसने अब तक राशन का वितरण नहीं किया है। अब हम उसे सस्पेंड करने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं और प्राथमिकी दर्ज कर थाना में मामला दर्ज कराया जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा, “एक सप्ताह के भीतर सभी कार्डधारियों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है।”

गढ़वा से आकशदीप की रिपोर्ट

Jharkhand Police Constable Recruitment 2015: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पात्र...

 झारखंड पुलिस सिपाही भर्ती 2015 के नियुक्ति से वंचित अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। पात्र उम्मीदवारों की चार सप्ताह में नियुक्ति...

Diwali Flight Fare: दीपावली से पहले रांची आने का हवाई किराया...

दीपावली से दो माह पहले ही रांची आने वाली फ्लाइट्स का किराया बढ़ने लगा है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु से टिकट डेढ़ से...

Railway Update: श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, 25 से...

 रेलवे ने श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। रांची से 25, 27 और 29 अगस्त को ट्रेन भागलपुर के...