राजगीर में 29 जून को होगा ‘बहुजन भीम समागम’: चिराग पासवान दलित-पिछड़ों की आवाज बनेंगे

Bihar: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अब अपने मिशन मोड में है और पार्टी ने दलित-पिछड़ा वर्ग के मुद्दों को केंद्र में रखते हुए एक बड़ा आयोजन करने का एलान किया है। इसी रणनीति के तहत आगामी 29 जून को राजगीर में एक भव्य आयोजन – ‘बहुजन भीम समागम’ – किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खुद पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान होंगे।

add 1 22Scope News

इस आयोजन की जानकारी गया जिले के सिंगरास्थान स्थित पार्टी कार्यालय में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई, जिसमें महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदु कश्यप ने कहा कि यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि दलित, वंचित और शोषित वर्ग की आवाज़ को बुलंद करने का मंच है। उन्होंने बताया कि इस समागम में 30 विधानसभा क्षेत्रों से आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर आमंत्रण दे रहे हैं ताकि हर वर्ग की हिस्सेदारी सुनिश्चित हो।

add 22Scope News

इंदु कश्यप ने कहा कि चिराग पासवान का विजन “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” है। उनका लक्ष्य है कि बिहार से पलायन रुके, और युवाओं को राज्य में ही रोजगार के अवसर मिलें। समागम के दौरान चिराग पासवान इन्हीं मुद्दों पर अपनी बात और स्पष्ट योजना जनता के सामने रखेंगे।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस विकासवादी सोच वाले नेता के कार्यक्रम में जरूर भाग लें। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा संविधान में दिए गए अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए ऐसे मंचों को मजबूती देना जरूरी है।

इस दौरान दिवंगत राम विलास पासवान को भी याद किया गया और कहा गया कि यह आयोजन उनके उस सपने को साकार करने की दिशा में एक कदम है, जिसमें विकास की रोशनी समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंच सके।

पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह और सचिव अरविंद सिंह ने कहा कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता गांव से शहर तक सक्रिय हैं। इस अवसर पर मुन्ना पासवान, शांतनु कुमार और ठाकुर सुमन सिंह समेत कई पार्टी नेता मौजूद थे।

रिपोर्टः आशीष

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...