कटिहार में युवक को मारी गोली, साले और साढू पर शक…

क़टिहार: कटिहार में अपराधियों ने एक मजदूर को गोली मार दी जिससे मजदूर घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया जहां से उसे कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना कटिहार के पोठिया कुरसेला थाना क्षेत्र के मघेली रेलवे ढाला के समीप की है जहां बाइक सवार अपराधियों ने एक मजदूर विकास मंडल को गोली मार दी। घायल की मां ने बताया कि उनका बेटा शौचालय का कुआँ खोदने का काम करता है।

यह भी पढ़ें – चुनाव से पहले बिहार को एक और बड़ी सौगात, केंद्र ने दी परमाणु उर्जा संयंत्र लगाने की मंजूरी

 

IPRD 1 22Scope News

किसी ने उसे काम के बहाने बुलाया था और फिर गोली मार कर घायल कर दी। वहीं घायल की पत्नी ने बताया कि घायल की दो शादी हुई है। उसकी दूसरी पत्नी के भाई और बहनोई पर गोली मारने का शक जताया है। उसने बताया कि शादी के बाद से ही विवाद चल रहा था जिस वजह से युवक को गोली मारी गई। फ़िलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Ad 02 24.06.2025 page 0001 22Scope News

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  देश में सबसे अधिक हाईवे प्रोजेक्ट्स हैं बिहार में, चुनाव से पहले राज्य में…

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...