Jharia: छात्रा की स्कूटी में मनचले ने बाइक से मारी टक्कर, छात्रा घायल

Jharia: झरिया थाना अंतर्गत लाल बाजार स्थित श्याम मंदिर के समीप करीब 11 बजे बाइक सवार एक युवक ने स्कूटी सवार युवती को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवती जमीन पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई।

IPRD 2 22Scope News

घटना को लेकर झरिया समाजसेवी सौरभ शर्मा ने बताया कि झरिया धर्मशाला रोड से लेकर लाल बाजार तक कोचिंग संस्थान है। यहां हर रोज छात्र छात्राएं ट्यूशन पढ़ने आते हैं। इन दिनों झरिया में मनचले युवकों का तादात बढ़ता ही जा रही है। चिल्ड्रेन पार्क में मनचलों का जमावड़ा लगा रहता है, जिस कारण लड़कियां ट्यूशन आने से भी डरती हैं।

Jharia: मनचले कसते हैं फब्तियां

सामने खड़े ये मनचले लड़कियों पर कमेंट करते हैं। फब्तियां कसते हैं। नशेड़ी किस्म के ये लड़के यहीं नहीं रुकते हैं, लड़कियों की बाइक से पीछा भी करते हैं। उन्हें छेड़ने तक से नहीं हिचकिचाते हैं, लेकिन लड़कियां शर्म, हिचक व भय से कुछ बोल नहीं पाती हैं। इसी का नाजायज फायदा ये मनचले उठाते हैं।

Ad 01 24.06.2025 page 0001 22Scope News

झरिया थाना महज 600 मीटर की दूरी पर है और पुलिस चाहे तो इन मनचले पर शिकंजा कस सकती है। आज जिस लड़की के साथ घटना घटी हैं, वह पुटकी की रहने वाली है। झरिया के हेटलीबांध में कोचिंग पढ़ कर अपने घर जा रही थी। इसी क्रम में लाल बाजार के पास तेज रफ्तार में आ रहे मनचले युवक स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।

Jharia: सड़क पर युवती घायल

इस दौरान युवती सड़क पर गिर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बाइक सवार युवक की धुनाई कर दी। घटना की सूचना पर झरिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और बाइक चालक युवक और बाइक-स्कूटी को अपने साथ थाने ले गई।

Jio Smart Shop: ऑफलाइन दुकानों को मिलेगी ऑनलाइन कारोबार जैसी डिजिटल...

Jio Smart Shop: ग्राहक दुकान पर आता है, खरीदारी करता है और चला जाता है। इसके बाद उससे दोबारा संपर्क करना छोटे और स्थानीय...

Ramgarh Viral Video: साड़ी पहनकर 1600 मीटर दौड़ी महिला, संघर्ष जानकर...

Ramgarh Viral Video: जिले के दुलमी प्रखंड के सोसो गांव की रहने वाली 28 वर्षीय कविता देवी इन दिनों अपने संघर्ष और हौसले को...

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक टली, MMDR एक्ट और...

Jharkhand Cabinet Meeting, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार, 7 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक स्थगित कर...