Road Accident में एक छात्रा की मौत, एक छात्रा घायल

बेगूसराय: बेगूसराय में शुक्रवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में एक छात्रा की मौत हो गई जबकि एक अन्य छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा गांव की है जहां साइकिल से कोचिंग जा रही छात्राओं को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में एक छात्रा की मौत हो गई जबकि दूसरी छात्रा घायल हो गई।

मृतिका की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के रामपुर के रहने वाले बबलू ठाकुर की पुत्री रीमा कुमारी के रूप में की गई जबकि घायल छात्रा की पहचान राजीव ठाकुर की पुत्री सुनीता कुमारी के रूप में की गई। बताया जा रहा है दोनों छात्रा आपस में चचेरी बहन थी। परिजनों ने बताया कि दोनों छात्रा साइकिल से पढने जा रही थी तभी एक तेज रफ़्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

घटना में दोनों छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान घायल छात्रा रीमा की मौत हो गई जबकि दूसरी छात्रा का इलाज चल रहा है। छात्रा की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मटिहानी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार्रवाई में जुट गई।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Congress कार्यकर्ताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति और PM मोदी के विरोध में किया प्रदर्शन

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Road Accident Road Accident Road Accident

Road Accident

Irfan Ansari on Sudivya Kumar Sonu Death: ‘मैंने अपना भाई खो...

Irfan Ansari on Sudivya Kumar Sonu Death: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी धनबाद के असर्फी अस्पताल में इलाजरत अपने एक रिश्तेदार से मिलने...

LPG Cylinder Booking Rule: केंद्र सरकार ने साफ किया नियम, जानें...

LPG Cylinder Booking Rule: घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग को लेकर केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। अब शहरी और ग्रामीण इलाकों के...

Nitish Mishra:हर शिकायत का होगा संज्ञान, हर समाधान की होगी निगरानी:...

Nitish Mishra  पटना:  बिहार के नगर विकास एवं आवास विभाग में आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित और समयबद्ध समाधान को लेकर नई व्यवस्था...