Advertisment

एसीजेएम की कार से हुई टक्कर में युवक की मौत, आक्रोशितों ने परिवार सहित बनाया बंधक

हंगामा कर रहे दस लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण सुगौली थाना क्षेत्र के छगराहां गाव के समीप बेतिया के एसीजेएम वन केके शाही की कार से हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोग भड़क गए और कार में बैठे एसीजेम समेत उनके परिवार को बंधक बना लिया. मौके पर पहुंची पुलिस पर भी स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया. उसके बाद सदर एसडीओ और डीएसपी के साथ कई थानों की पुलिस के अलावा दंगा नियंत्रण दस्ता भी पहुंचा. पथराव कर रहे लोगों को शांत करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा. पुलिस ने एसीजेएम और उनके परिवार को सुरक्षित निकाल लिया. वहीं हंगामा कर रहे दस लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

acjm1 22Scope News

बताया जाता है कि बेतिया एसीजेएम वन केके शाही मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं. वह अपने परिवार के साथ बेतिया जा रहे थे. इसी दौरान छगराहा गांव के समीप विपरित दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से एसीजेएम की गाड़ी से टक्कर हो गई. टक्कर के बाद बाइक सवार नत्थु दास की मौत घटनास्थल पर ही हो गई.

स्थानीय लोगों ने एसीजेएम की गाड़ी को घेरा

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एसीजेएम की गाड़ी को घेर लिया. साथ ही घटनास्थल के पास मोतिहारी-बेतिया मुख्य पथ को जाम कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर सुगौली थानाध्यक्ष पहुंचे, लेकिन लोगों को शांत कराने में असफल रहे. लोगों ने एसीजेएम समेत परिवार को बंधक बना लिया. बाद में सदर एसडीओ, डीएसपी, सुगौली बीडीओ समेत आस-पास की पुलिस और बेतिया के मझौलिया थाना की पुलिस पहुंची.

acjm12 22Scope News

कई पुलिस कर्मी हुए घायल

पुलिस ने सबसे पहले एसीजेएम और उनके परिवार को भीड़ से सुरक्षित निकाल कर अपने अभिरक्षा में ले लिया. उसके बाद स्थानीय लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया. जिसमें कई अधिकारी और पुलिस कर्मियों को चोटें भी आई है. फिर दंगा नियंत्रण बल पहुंचने पर पुलिस ने बल प्रयोग करना शुरू किया. उसके बाद भीड़ तितर-बितर हुआ और लोग शांत हुए. लोगों के शांत होने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

उपद्रवियों की गिरफ्तारी के चल रही छापेमारी- एसपी

एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि एसीजेएम और उनके परिवार को भीड़ से सुरक्षित निकाल लिया गया है. उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पथराव करना शुरू कर दिया था. जिसके जवाब में पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. उन्होंने कहा कि उपद्रव करने वाले लोगों को चिन्हित कर लिया गया है. अभी तक दस उपद्रवियों की गिरफ्तारी हुई है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.

रिपोर्ट : बृजेश झा

मांझी की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए नीतीश कुमार, सीएम के जाने के बाद आए तेजस्वी

रिटायर्ड जस्टिस के बयान को Contempt of court बताते BJP ने JMM पर लगाया भ्रम फैलाने का आरोप

रेलवे ने 8 ट्रेनों के समय-सारणी में किया आंशिक परिवर्तन, देखें पूरी लिस्ट

Indian Railway: अब प्रतिदिन चलेगी हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस, जानिए कब से होगा परिचालन

बिहार के उच्च माध्यमिक स्कूलों में खुलेंगे IIT के लैब, शिक्षा विभाग के साथ हुआ MOU

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : मतदान की रफ्तार तेज, दोपहर 3 बजे...

पटना : बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में मतदान का रफ्तार बढ़ता दिख रहा है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, दोपहर...

Chas Nagar Nigam Deputy Mayor Office: चास नगर निगम में बड़ा...

Chas Nagar Nigam Deputy Mayor Office: चास नगर निगम में प्रशासनिक कामकाज को ज़्यादा व्यवस्थित और असरदार बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की...

4 बच्चों की मां ने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग...

गयाजी : गयाजी में एक व्यक्ति राजदेव भारती की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। चार बच्चों की मां ने अपनी...