नशा मुक्त समाज के लिए मैराथन, डीसी और एसपी ने किया नेतृत्व

Simdega: नशा मुक्त समाज के निर्माण और युवाओं को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए सिमडेगा जिला प्रशासन ने मैराथन दौड़ का आयोजन किया। यह दौड़ अलबर्ट एक्का स्टेडियम और केलाघाघ मोड़ से शुरू होकर गांधी मैदान स्थित गांधी स्मारक स्थल तक पहुंची।

इस आयोजन का नेतृत्व उपायुक्त कंचन सिंह और पुलिस अधीक्षक एम. अर्शी ने किया। मैराथन में पुलिस जवान, स्कूली बच्चे, खिलाड़ी और शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गांधी स्मारक स्थल पर सभी प्रतिभागियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नशा मुक्त समाज का संकल्प लिया।

डीसी और एसपी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे के खिलाफ एकजुट हों और एक स्वस्थ, स्वच्छ और जागरूक समाज के निर्माण में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि समाज को नशे से मुक्ति दिलाने के लिए सामूहिक प्रयास और जनजागरण आवश्यक है।

 

SNMMCH HIV Positive Pregnant Woman: धनबाद SNMMCH में HIV रिपोर्ट पर...

SNMMCH HIV Positive Pregnant Woman: धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) के गायनी विभाग में कथित...

Babulal Marandi Journalist Entry: रिम्स से सदर अस्पताल तक पत्रकारों की...

Babulal Marandi Journalist Entry: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची के रिम्स, सदर अस्पताल समेत जिले के सरकारी अस्पतालों में पत्रकारों...

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: बरवाअड्डा विवाद ने पकड़ा...

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच कथित तीखी नोकझोंक के बाद शुरू हुआ...