घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पत्नी की हत्या के बाद ग्रामीणों ने पति को पीट-पीटकर मार डाला

Giridih: बुधवार देर रात लुकईया गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां घरेलू विवाद ने देखते ही देखते दो जानें ले लीं। पहले पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी, फिर गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी पति को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

मृतकों की पहचान छोटेलाल हांसदा और मीणा हांसदा के रूप में हुई है, जिनकी शादी आठ साल पहले हुई थी। मीणा पिछले कुछ समय से अपने मायके लुकईया में रह रही थी। बुधवार रात छोटेलाल भी ससुराल पहुंचा। जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि छोटेलाल ने गुस्से में चाकू से हमला कर मीणा की हत्या कर दी।

घटना के बाद छोटेलाल भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मीणा के परिजनों को घटना की भनक लगते ही उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की, जिससे छोटेलाल की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव और थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों घटनाओं के कानूनी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

रिपोर्टः नमन नवनीत

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...