Advertisment

नवादा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पदयात्रा, कहा ’20 वर्षों में नीतीश सरकार…’

नवादा: नवादा के गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कौआकोल प्रखंड में कांग्रेस नेता डॉ के सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व में बिहार परिवर्तन यात्रा सह माई बहिन मान संवाद सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कौआकोल प्रखंड मुख्यालय से रानी बाजार होते हुए सूर्य मंदिर तक मार्च किया। यात्रा में बिहार कांग्रेस के युवा प्रदेश प्रभारी मो शहीद एवं जिला कांग्रेस कोऑर्डिनेटर अंजी सैंठवार भी शामिल रहे।

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए डॉ के पी सिंह ने कहा कि गोविंदपुर विधानसभा की जनता दो जून की रोटी के लिए अपने परिवार से दूर हो कर पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार पिछले 20 वर्षों में राज्य में रोजगार और पलायन रोकने की दिशा में कुछ भी काम नहीं की है। अगर जय प्रकाश नारायण सेखोदेवरा आश्रम को पूसा कृषि अनुसंधान केंद्र और विश्वविद्यालय बना दिया जाये तो इस क्षेत्र की जनता और किसानो को काफी फायदा होगा, रोजगार के अवसर भी मिलेंगे लेकिन नीतीश सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।

यह भी पढ़ें – तेजस्वी के युवा छात्र संसद के बाद बेकाबू हुई भीड़, बाल बाल बचे तेजस्वी

उन्होंने गोविंदपुर के लोगों से समर्थन मांगते हुए कहा कि पांच दशक बनाम पांच वर्ष मुझे सेवा करने का मौका दें तो गोविंदपुर विधानसभा पर आपको गर्व महसूस होने लगेगा। कार्यक्रम में मिलन सिंह चन्द्रवंशी, पंकज सिंह, उपेंद्र मिस्री, कमलेश सैनी, आजाद पासवान, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष चंद्रभुशन सिंह, अश्विनी चौहान, संजय चौहान, भोला चौहान, समाज सेवी नन्द किशोर सिंह चंद्रवंशी अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  चुनाव आयोग बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों को करने जा रहा डीलिस्ट, ऐसे पार्टियों पर कार्रवाई शुरू…

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...