बिहार के विद्यालयों में अब प्रशिक्षित रसोइया बनायेंगे मध्याह्न भोजन, पटना में आयोजित किया गया…

पटना: राजधानी पटना में स्थित दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन संस्थान में गुरुवार को प्रखंड साधन सेवी एवं रसोईया सह सहायकों का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रत्येक जिला के 02 प्रखंड साधन सेवी एवं 03 रसोईया-सह-सहायकों को प्रशिक्षित किया गया। इन्हे मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के संबंध में जानकारी साझा की गई।

मुख्य रूप से मध्याह्न भोजन बनाने की प्रक्रिया एवं रख-रखाव, फोर्टिफाईड चावल के उपयोग की जानकारी, खाद्य सुरक्षा एवं साफ-सफाई एवं FASSI के निर्धारित मानक की जानकारी दी गई, ताकि इनके माध्यम से जिलों के अन्य रसोईया-सह-सहायकों को मध्याह्न भोजन योजना की समुचित जानकारी प्राप्त हो सके। आयोजन का शुभारंभ मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक विनायक मिश्र ने किया। उन्होंने विद्यालय की साफ-सफाई, मध्याहन भोजन बनाने की प्रक्रिया एवं इससे संबंधित अन्य बिन्दुओं पर भी दिशा-निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें – तेजस्वी के युवा छात्र संसद के बाद बेकाबू हुई भीड़, बाल बाल बचे तेजस्वी

पोषण विशेषज्ञ, यूनिसेफ के द्वारा विद्वालय में दी जाने वाली मध्याह्न भोजन के पोषण एवं गुणवत्ता हेतु निर्धारित बिन्दुओं पर विस्तार से बताया, इसके साथ ही पोषण सुनिश्चित करने के उद्येश्य से मेरी थाली सेहत वाली स्लोग्न को प्रचारित किये जाने पर सुझाव दिया। विद्यालयों में स्वस्थ भोजन एवं स्वच्छ आदतों का बढ़ावा मिलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रभारी सहायक निदेशक, मध्याह्न भोजन योजना, बिहार पटना, पोषण विशेषज्ञ, यूनिसेफ, पोषण पदाधिकारी, यूनिसेफ, पोषाहार विशेषज्ञ, मध्याह्न भोजन योजना, बिहार पटना, सहायक कार्यक्रम सन्वयक, मध्याह्न भोजन योजना, बिहार पटना, राज्य सलाहकार, यूनिसेफ एवं निदेशालय के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  चुनाव आयोग बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों को करने जा रहा डीलिस्ट, ऐसे पार्टियों पर कार्रवाई शुरू…

Goal 6 22Scope News

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...