हरियाणा से जमुई बुला कर युवक की हत्या, मामला सुन पुलिस भी रह गई हैरान…

जमुई: बिहार के जमुई में हरियाणा की पुलिस ने एक हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। मामला अवैध संबंध और ब्लैकमैलिंग का बताया जा रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए जमुई के एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि बीते 17 जनवरी को हरियाणा के हंसी जिला के नारौंद में एक युवक प्रीत टंडन लापता हो गया था। मामले की छानबीन के दौरान पुलिस को उसका अंतिम लोकेशन बिहार के जमुई और मुंगेर का दिखा।

मामले में हरियाणा पुलिस ने जमुई पुलिस के सहयोग से छानबीन शुरू कर दी। इसी बीच मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव बरामद किया गया था जिसकी पहचान हरियाणा के युवक प्रीत टंडन के रूप में की गई। पुलिस ने जांच के दौरान जमुई नगर थाना क्षेत्र के अगहरा से एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवक ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि उसकी मृतक से उसकी ममेरी बहन का अवैध संबंध था। इसी दौरान मृतक ने उसकी ममेरी बहन को पांच लाख रूपये भी दिए थे जो अब वह मांग रहा था।

यह भी पढ़ें – बिहार के विद्यालयों में अब प्रशिक्षित रासोइया बनायेंगे मध्याह्न भोजन, पटना में आयोजित किया गया…

रूपये नहीं लौटाने पर उसके निजी फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी मृतक दे रहा था जिसके बाद उसने अपने पति, देवर, भाई और फुफेरे भाई के साथ मृतक की हत्या करने की साजिश रची और उसे हरियाणा से जमुई बुलाया। हरियाणा में सबने मिल कर उसकी हत्या कर दी और शव कासिम बाजार थाना क्षेत्र में फेंक दिया। फ़िलहाल पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   हर हाल में तेजस्वी को सीएम बनाना है, RJD नेता ने कहा ‘बिहार की..’

जमुई से बीएम भगत की रिपोर्ट

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...