हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी को भीड़ ने घेर कर की पिटाई

पटना : खबर राजधानी पटना से है। जहां पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र के मनोरमा अपार्टमेंट के पास शुक्रवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी को भीड़ ने घेर लिया और पिटाई कर दी। दरअसल, हरियाणा साइबर क्राइम की पुलिस टीम एक मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पटना पहुंची थी। लेकिन हरियाणा पुलिस ने स्थानीय थाना को इस बात की जानकारी नहीं दी थी।

बता दें कि जब हरियाणा पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया तभी इसी दौरान आरोपी ने अपहरण की अफवाह फैला दी। भीड़ ने हरियाणा पुलिस के अधिकारी को पकड़ लिया और उसके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। बाद में पाटलिपुत्र और एसके पुरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और अधिकारी को भीड़ से छुड़ाया। फिलहाल आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर एसके पुरी थाना लाया गया है। बता दें कि कोतवाली डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने इस मामले की पूरी जानकारी दी।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...