चुनाव के समय जमुई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, AK-47 का मैगजीन व 2 जिंदा कारतूस बरामद

जमुई : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए जमुई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मलयपुर थाना पुलिस और अर्धसैनिक बलों को गुप्त सूचना के आधार पर यह सफलता मिली है। तलाशी अभियान के दौरान एके-47 राइफल का एक मैगजीन जिसमें 10 जिंदा कारतूस लोडेड थे और अलग से दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

Goal 7 22Scope News

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जमुई पुलिस पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त है – SP विश्वजीत दयाल

पूरे मामले को लेकर जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जमुई पुलिस पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त है और भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को तैयार है। उन्होंने कहा कि देर रात सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व मलयपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में आंजन नदी किनारे जल संसाधन विभाग की पुरानी खंडहर बिल्डिंग में किसी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हैं।

यह भी देखें :

सूचना के आधार पर एसटीएफ और मलयपुर थाना पुलिस की टीम भेजी गई – SP

सूचना के आधार पर एसटीएफ और मलयपुर थाना पुलिस की टीम भेजी गई और छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान एके-47 का मैगजीन और 12 जिंदा कारतूस बरामद हुए। एसपी ने कहा कि नक्सली कनेक्शन सहित अन्य एंगल से जांच की जा रही है। मामले की आगे की जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

यह भी पढ़े : नकटी डैम में पानी में तैरता मिला महिला का शव, इलाके में मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

ब्रम्हदेव यादव की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...