Advertisment

‘पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में जोड़ने व अपात्र को हटाने के लिए घर-घर जाएंगे BLO’

सुपौल : सुपौल जिले के जिलाधिकारी सावन कुमार ने आज यानी शुक्रवार को अपने कार्यालय वैश्म में प्रेस ब्रिफिंग की। उन्होंने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के लिए सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने और अपात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य एक बार फिर शुरू हुआ है।

Goal 6 22Scope News

मतदाता को जो भी दिक्कत हो रही है इसलिए स्थानीय BLO सभी नागरिकों के घर जाएंगे – DM सावान कुमार

जिलाधिकारी ने कहा कि इससे पहले ये कार्य वर्ष 2003 में हुआ था। जैसा कि वर्तमान में तेजी से हो रहा शहरीकरण, लगातार होने वाले प्रवासन, नए युवाओं का 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर मतदाता बनने की पात्रता प्राप्त करना, मृत्यु की जानकारी का समय पर न मिलना, अवैध विदेशी नागरिकों के नाम सूची में दर्ज हो जाना और जैसी स्थितियों के कारण यह गहन पुनरीक्षण आवश्यक हो गया है। ताकि त्रुटिरहित एवं विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार की जा सके। इन्हीं सारी बातों को लेकर अपने अपने क्षेत्र में स्थानीय बीएलओ सभी नागरिकों के घर-घर जाकर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य करेंगे। ताकि सही पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो सके और वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

यह भी पढ़े : जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव के साथ की बैठक

ओपी राजू की रिपोर्ट

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...