सुपौल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, इंडो नेपाल बार्डर इलाके से 620 किलो गांजा बरामद

सुपौल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, इंडो नेपाल बार्डर इलाके से 620 किलो गांजा बरामद

सुपौल : सुपौल जिले के इंडो नेपाल बॉर्डर इलाके में नेपाल से तस्करी कर लाया गया 620 किलोग्राम अवैध गांजा को सुपौल पुलिस पकड़ने में सफलता में हासिल किया है। पकड़े गए गांजा की अतंराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करोड़ों में बताया जा रहा है।

गुप्त सुचना पर पुलिस ने किया बड़ा भंडाफोड़

सुपौल पुलिस अधीक्षक सरथ आर एस ने सीमावर्ती थाना बीरपुर में पीसी कर मीडिया को बताया कि सुपौल पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी और निर्णायक कार्रवाई की है। गुप्त सूचना पर सुपौल पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते अंतर्राष्ट्रीय सीमावर्ती बीरपुर क्षेत्र के शुभंकरपुर गांव के मक्का खेत से 620 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। सुपौल पुलिस ने 11 जनवरी को भी 451.00 किलोग्राम गांजा पकड़ने में सफलता हासिल किया था।

मक्के के खेत में 21 बोरों में छिपाकर रखा गया था गांजा

टीम ने इंडो नेपाल सीमावर्ती बीरपुर थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर के मक्का खेत से 21 बोरों में छिपाकर रखा गया 620 किलोग्राम अवैध गांजा को जब्त किया है। जब्त गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपया आंका जा रहा है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुटी पुलिस 

सुपौल पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। गांजा तस्करी के Backward और Forward Linkage को खंगाला जा रहा है, ताकि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके। बीरपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। सुपौल पुलिस का अवैध गांजा के विरुद्ध यह अभियान न केवल तस्करों पर नकेल है, बल्कि नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम भी है।

ये भी पढे़ :  Breaking News – रेलवे बोर्ड ने दी ललित ग्राम वीरपुर रेल लाईन को मंजूरी, डीपीआर बनाने का प्रक्रिया शुरू

अजय सिंह की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Bihar Trainee IPS Officers Meeting 2026: बिहार के 10 प्रशिक्षु IPS...

Bihar Trainee IPS Officers Meeting 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 2025 बैच के प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को कानून-व्यवस्था,...

Patna Sahib 360th Prakash Parv 2027: गुरु गोविंद सिंह जी के...

Patna Sahib 360th Prakash Parv 2027: सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की 360वीं जयंती यानी प्रकाश पर्व-2027 के भव्य आयोजन...

Maheshpur 63 KVA Transformer: पाकुड़ के मकदुमपुर गांव को मिली बिजली...

Maheshpur 63 KVA Transformer: झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड अंतर्गत सिलमपुर पंचायत के मकदुमपुर गांव के ग्रामीणों को लंबे समय से जारी...