100 वर्ष का होने वाला है बिहार राज्य मदरसा बोर्ड, इस दिन मनाया जायेगा शताब्दी वर्ष समारोह

आयोजित किया जायेगा मदरसा बोर्ड का शताब्दी समारोह। 21 अगस्त 2025 को होगा बापू सभागार हॉल में शताब्दी समारोह का आयोजन

पटना: बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड अपने सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आगामी 21 अगस्त को शताब्दी वर्ष समारोह मनायेगा। मामले में बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के सचिव अब्दुस सलाम अंसारी ने बताया कि बीते 23 जून को बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड की नवगठित बोर्ड की पहली बैठक की गई थी। इस अवसर पर बोर्ड के अध्यक्ष सलीम परवेज ने सभी सदस्यों का स्वागत किया और मदरसों के कल्याण और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए रणनीति पर भी चर्चा की गई और इसे लागू करने का भी निर्णय लिया गया है।

बैठक के दौरान अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को जानकारी दी कि बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड ने अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इसलिए उनकी हार्दिक इच्छा है कि मदरसा बोर्ड का शताब्दी समारोह आयोजित किया जाए ताकि इस समारोह के माध्यम से आम जनता खासकर मदरसा से जुड़े लोगों को मदरसा बोर्ड के 100 साल के इतिहास से अवगत कराया जा सके। उन्हें बताया जा सके कि मदरसा बोर्ड ने अपनी स्थापना के 100 वर्षों में कितने उत्तार-चढ़ाव देखे हैं। इन सभी पढ़ावों को पार करते हुए मदरसा बोर्ड आज एक सुदृढ़ संस्था का रूप ले चुका है।

यह भी पढ़ें – …और एसपी साहब ने अपने ही दारोगा को करवा दिया गिरफ्तार, ये है मामला…

सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी सहमति व्यक्त की और यह भी आश्वासन दिया कि इस समारोह के आयोजन में हमारा पूरा सहयोग रहेगा और इसे बहुत बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा। मदरसा बोर्ड के सचिव अब्दुस सलाम अंसारी ने बताया कि शताब्दी समारोह 21 अगस्त को बापू सभागार पटना में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पटना, बापू सभागार को आरक्षित कर लिया गया है। समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाग लेने की उम्मीद है। बोर्ड के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समारोह की तैयारी से संबंचित जिम्मेदारियां दी गई है।

पूरा मदरसा परिवार जोश के साथ तैयारी में लगा हआ है। इस समारोह में न केवल बिहार राज्य बल्कि पूरे देश के मदरसा से जुड़े लोग भाग लेंगे। बताया गया कि इस समारोह में उन छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा जो मदरसा बोर्ड से शिक्षा प्राप्त कर उच्च पदों पर आसीन हैं और देश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। अंत में मदरसा बोर्ड के सचिव अब्दुस सलाम अंसारी ने बिहार राज्य की अवाम्म, खासकर मदरसा से जुड़े लोगों से अनुरोध किया है कि वे 21 अगस्त को समारोह में बड़ी संख्या में भाग लें और इस शताब्दी समारोह को सफल बनाएँ।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  संविधान बदलना चाहती है भाजपा, विपक्षी दलों ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर साधा सरकार पर निशाना

Goal 6 22Scope News

Biharsharif Lightning Death Relief: ठनका गिरने से हुई मौत के बाद...

Biharsharif Lightning Death Relief: नालंदा जिले के बिहारशरीफ प्रखंड के पचौरी गांव के जोरारपुर में ठनका गिरने से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार...

Patna Free Eye Checkup Camp: पटना की राम नगरी कॉलोनी में...

Patna Free Eye Checkup Camp, पटना: राम नगरी कॉलोनी सेक्टर-2 में रविवार को आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में करीब 200 लोगों ने हिस्सा...

FJCCI Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव में बढ़ा मतदान का उत्साह,...

FJCCI Election 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के चुनाव को लेकर रविवार को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन...