Bihar Agriculture Development 2030: कृषि से लेकर उच्च शिक्षा तक बिहार में तेज होगा विकास, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये बड़े निर्देश

Bihar Agriculture Development 2030: बिहार के कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान दिलाने के लिए राज्य सरकार ब्रांडिंग, बाजार उपलब्धता और परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्ष 2030 तक कृषि उत्पादों की ढुलाई और लॉजिस्टिक्स के अन्य माध्यमों को विकसित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने किसानों की आर्थिक समृद्धि के लिए नकदी फसलों को बढ़ावा देने और जिलावार कार्ययोजना तैयार करने पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को लोकसेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में ‘बिहार गति’ के तहत उच्च शिक्षा एवं कृषि विकास से जुड़ी योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विकास परियोजनाओं और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परियोजनाओं में तेजी लाने और तय समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने का निर्देश दिया।

कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की तैयारी

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के क्रियान्वयन की जानकारी दी। इस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के कृषि क्षेत्र की प्राथमिकताएं तय कर किसानों के विकास के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने नकदी फसलों को बढ़ावा देने के लिए जिलावार कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कृषि योजनाओं का मुख्य उद्देश्य किसानों की आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करना होना चाहिए। इसके लिए कृषि उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग और उन्हें उपयुक्त बाजार उपलब्ध कराना जरूरी है।

2030 तक परिवहन और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था होगी विकसित

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के कृषि उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाने के लिए परिवहन और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को मजबूत करना होगा। उन्होंने वर्ष 2030 तक परिवहन के साथ लॉजिस्टिक्स के अन्य माध्यमों को विकसित करने का निर्देश दिया, ताकि राज्य के उत्पाद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक आसानी से पहुंच सकें। सरकार का जोर कृषि उत्पादों की बेहतर बाजार उपलब्धता और उनकी पहचान मजबूत करने पर है। इससे किसानों को अपने उत्पादों के लिए व्यापक बाजार मिलने की संभावना बढ़ेगी।

विश्वविद्यालयों के निर्माण कार्य मार्च 2027 तक पूरे करने का निर्देश

बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन, इंडोर स्टेडियम और राष्ट्रीय राजमार्ग से संपर्क पथ सहित अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पूर्णिया विश्वविद्यालय और पटना विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवनों सहित सभी संबंधित आधारभूत संरचनाओं का निर्माण कार्य मार्च 2027 तक पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना राज्य की प्रगति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

Bihar Agriculture Development 2030 2

पटना विश्वविद्यालय के लिए तैयार होगा मास्टर प्लान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना विश्वविद्यालय के समग्र विकास के लिए सभी हितधारकों से संवाद करने और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मास्टर प्लान तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्रावासों में केवल विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा। इसके साथ ही बीएड कॉलेजों में जल्द डिग्री कॉलेज शुरू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा से जुड़ी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

Bihar Agriculture Development 2030 1

विद्यार्थियों और किसानों को योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा के आधारभूत ढांचे का सुदृढ़ीकरण और कृषि क्षेत्र का विकास बिहार की प्रगति के महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारने का निर्देश दिया, ताकि विद्यार्थियों और किसानों को उनका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सीके अनिल, मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल, वित्त विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह और संजय कुमार सिंह तथा उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

बिहार में सरकारी कामकाज की बदलेगी कार्यशैली? वित्तीय प्रबंधन पर अधिकारियों...

पटना: बिहार में विकास योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने और वित्तीय प्रबंधन को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए सरकारी विभागों में कार्यशैली सुधारने पर जोर...

Bihar Cyber Crime Training Workshop: महिलाओं और बच्चों के खिलाफ ऑनलाइन...

Bihar Cyber Crime Training Workshop, पटना: बिहार में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अब अनुसंधान की गुणवत्ता सुधारने...

Shravan Kumar Nitish Kumar Deepotsav: दीपोत्सव के साथ राजगीर को मिली...

Shravan Kumar Nitish Kumar Deepotsav, पटना: सुशासन दिवस-नीतीश संवाद की पूर्व संध्या पर ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री तथा जदयू...