झारखंड में रिकॉर्डतोड़ बारिश बनी किसानों के लिए संकट, धान की बुवाई अटकी

रांची: झारखंड में इस साल मॉनसून समय पर आया जरूर, लेकिन इसकी रफ्तार अब किसानों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है। 17 जून को मॉनसून के आगमन के बाद से राज्य के अधिकांश हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। आंकड़ों के अनुसार अब तक 181 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इसके मुकाबले 327 मिमी बारिश हो चुकी है – जो सामान्य से लगभग दो गुना अधिक है।

बारिश की तीव्रता से जहां शुरुआती दिनों में किसानों ने राहत की सांस ली थी, वहीं अब यह खेती-किसानी पर असर डाल रही है। धान की खेती की तैयारी ठप हो चुकी है। किसानों को बिचड़ा (धान की नर्सरी) तैयार करने में लगातार असफलता मिल रही है। लगातार हो रही तेज बारिश के कारण खेतों में डाले गए बीज बह जा रहे हैं या सड़ रहे हैं।

धान की बुआई खतरे में

झारखंड के अधिकतर किसान 120 से 130 दिनों में तैयार होने वाली धान की किस्मों की खेती करते हैं, जिन्हें 15 जुलाई तक रोपा देना जरूरी होता है। 21 दिन की अवधि में बिचड़ा तैयार होता है, लेकिन मौजूदा हालात में बिचड़ा न तो पनप पा रहा है और न ही खेतों में बच रहा है। इससे किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

कृषि विशेषज्ञों की चेतावनी

ओरमांझी की गोलवकर एग्रोटेक प्रोड्यूसर कंपनी (एफपीओ) ने इस खरीफ सीजन में एक हजार से अधिक किसानों के बीच 12 टन से अधिक धान बीज वितरित किए हैं। संस्था के अधिकारी राजेश कुमार के मुताबिक, एक भी किसान बिचड़ा तैयार नहीं कर पाया है। जमीन में बीज डालते ही वह पानी में बह जा रहा है या सड़ रहा है। इसके अलावा, हाइब्रिड धान को गर्मी की आवश्यकता होती है, जो लगातार बारिश और ठंडे मौसम के कारण पूरी नहीं हो पा रही है।

सबसे ज्यादा बारिश रांची में

29 जून तक की रिपोर्ट के अनुसार रांची में सामान्य 181 मिमी की तुलना में 570 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं राज्य के पांच जिले ऐसे हैं, जहां अपेक्षाकृत कम बारिश हुई है, लेकिन शेष जिलों में सामान्य से 200 फीसदी तक ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है।

अगर जुलाई के पहले सप्ताह तक बारिश की तीव्रता में कमी नहीं आई, तो बड़े पैमाने पर धान की खेती प्रभावित हो सकती है। इससे राज्य की खाद्यान्न सुरक्षा पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु सिंह हत्याकांड में नया मोड़! करणी...

Himanshu Singh Murder Case: चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने रविवार को हरिओम...

SIR 2026 Garhwa BLO Action: पैसे मांगने के आरोप में बीएलओ...

SIR 2026 Garhwa BLO Action: गढ़वा ज़िला प्रशासन ने 'स्पेशल इंटेंसिव स्क्रूटनी प्रोग्राम' (SIR-2026) के दौरान चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक...

Jharia Katras More Stone Pelting: झरिया के कतरास मोड़ पर अचानक...

Jharia Katras More Stone Pelting: रविवार देर शाम झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब पुलिस की कार्रवाई...