RRB NTPC आन्दोलन के पीछे अपनी भूमिका से खान सर का इनकार, RRB की नीतियों को बताया जिम्मेवार

Patna- RRB NTPC परिणाम से असंतुष्ट छात्रों का पूरे बिहार में प्रदर्शन जारी है. लेकिन इस आन्दोलन के पीछे पटना के कोचिंग संचालक खान सर की भूमिका की चर्चा होनी लगी है. कहा जा रहा है कि पटना के डीम चन्द्रशेखर सिंह ने इस आन्दोलन के पीछे कोचिंग संचालकों की भूमिका होने की बात कही है.

इस बीच खान सर ने इस आन्दोलन में  किसी भी स्तर पर अपनी भूमिका से इंकार करते हुए इसके लिए सीधे-सीधे RRB को जिम्मेवार बताया है. खान सर ने कहा कि छात्रों ने 18 तारीख को 8 लाख ट्वीट किया, लेकिन रेलवे नहीं जागा. आज जो कदम RRB की ओर से उठाये जा रहे हैं, यदि पहले उठाया गया होता तब यह स्थिति निर्मित ही नहीं होती. परीक्षा से मात्र 15 दिन पहले नियमों में परिवर्तन करने को उचित नहीं ठहराया जा सकता.

खान सर ने कहा कि हम किसी भी प्रकार की हिंसा का निंदा करते है, छात्रों के द्वारा जो किया जा रहा है उसे उचित नहीं कहा जा सकता. लेकिन छात्रों की समस्यायों का समाधान किया जाना भी जरुरी है,  मेरे चुप्प रहने से आन्दोलन खत्म नहीं हो सकता.

खान सर ने पटना डीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके द्वारा कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं.

 

Bihar MLC Election 2026: 8 सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, शुक्रवार...

Bihar MLC Election 2026: विधान परिषद की आठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम समाप्त हो गया। अब शुक्रवार...

Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की...

Bhagalpur Double Murder Case: बिहार के नवगछिया में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्माइलपुर...

पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety...

 पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य भंडारण की खामियां...