Commercial Advertisment

रेलवे परीक्षा परिणाम के विरुद्ध छात्रों का आन्दोलन उग्र, कई बोगियां आग के हवाले, ट्रैक पर तिरंगा फहरा छात्रों ने दिया सलामी   

Patna- आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के परिणाम और ग्रुप डी की भर्ती में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए आन्दोलनरत छात्रों के द्वारा बिहार के कई स्थानों पर तोड़-फोड़ किए जाने की खबरें आ रही है.

गया स्टेशन पर तोड़फोड़, कई बोगियां आग के हवाले 

Capture 97 22Scope News

गया स्टेशन पर छात्रों ने राजगीर से दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस में  न सिर्फ तोड़ फोड़ किया है बल्कि कई बोगियों को आग के हवाले भी कर दिया है, यहां बता दें कि राजगीर से दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस को डाइवर्ट  कर गया के रास्ते चलाया जा रहा है, घटना की जानकारी मिलते ही  फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया.  इस मामले में आरपीएफ ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है, लेकिन वह विद्यार्थी नजर नहीं आ रहा.

जहानाबाद- विरोध के बीच छात्रों ने रेलवे ट्रैक पर फहराया तिरंगा, राष्ट्रध्वज को दिया सलामी 

इस बीच उग्र छात्रों ने जहानाबाद स्टेशन पर रेल परिचालन को बाधित कर दिया है.   छात्रों ने जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर पटना जा रही मेमू सवारी गाड़ी कोरोक कर सरकार विरोधी नारे लगायें. छात्रों के हंगामें की खबर मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दल-बल के साथ पहुंचे और उग्र छात्रों को समझाना शुरु किया. जबकि छात्र अपनी मांग पर अड़े हैं.

रेलवे टै्र कपर तीरिंगा 22Scope Newsइस दौरान छात्रों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर रेलवे ट्रैक पर ही झंडोत्तोलन किया और राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी.

जहानाबाद- रेल की पटरी पर छात्रों ने फूंका प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला 

इस बीच यह खबर भी आ रही है कि उग्र छात्रों ने रेल पटरी पर ही प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला फूंक कर अपना विरोध दर्ज किया. छात्रो के विरोध पर्दशन के कारण गया पटना रेल खंड पर परिचालन बाधित हो गया है.

समस्तीपुर में उग्र छात्रों ने किया रेलवे का परिचालन बाधित, दर्जनों गाड़ियां फंसी 

इस छात्रों ने समस्तीपुर बरौनी रेल खंड के परिचालन को बाधित कर दिया. छात्र सुबह से ही  विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. मौके पर  अधिकारियों द्वारा छात्रों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है. इस रेल चक्का जाम के कारण वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस , टाटा छपरा एक्सप्रेस , बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी है.

रेलवे का पुतला 22Scope News

बता दें कि छात्रों की मांग  ग्रुप डी के सिलेबस में बदलाव कर सीबीटी 1 और सीबीटी 2 लेने के आदेश को वापस लेने की है.

 

रिपोर्ट- सुनिल कुमार/ गौरव सिन्हा/ राममूर्ति पाठक/ शक्ति

 

मौसम में बदलाव के आसार, पुरवइया हवा से मिल सकती है थोड़ी राहत   

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...