बिहार झारखंड में रिलायंस जियो फिर नंबर वन, जोड़े 03.28 लाख से ज्यादा नये मोबाइल ग्राहक

Desk. ट्राई ने मई 2025 का कंज्यूमर मार्केट शेयर का आंकड़ा जारी कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो नए ग्राहकों को जोड़ने के मामले में लगातार टॉप पर बना हुआ है। भारती एयरटेल समेत वोडा आइडिया को भी नए ग्राहक जोड़ने के मामले में बढ़त मिली है, जबकि पब्लिक सेक्टर के बीएसएनएल को एक बार फिर मौजूदा ग्राहकों को खोना पड़ा है।

बिहार झारखंड में रिलायंस जियो फिर नंबर वन

मई 2025 में बिहार टेलीकॉम सर्किल में रिलायंस जियो ने रिकार्ड 03.28 लाख से ज्यादा नए ग्राहकों को जोड़ा है। अप्रैल 2025 में जियो के पास 04 करोड़ 21 लाख 06 हजार 190 ग्राहक थे, जो मई में बढ़कर 04 करोड़ 24 लाख 34 हजार 492 हो गया है। यह बढ़त इंडस्ट्री की कुल बढ़त का 88 फीसदी है।

TRAI रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार-झारखंड में बीते मई महीने में एयरटेल को भी 20 हजार 870 नए ग्राहक मिले हैं। अप्रैल 2025 में एयरटेल के पास 04 करोड़ 09 लाख 67 हजार 773 ग्राहक थे, जो मई में बढ़कर 04 करोड़ 09 लाख 88 हजार 643 हो गया है।

ट्राई रिपोर्ट के अनुसार, बिहार टेलीकॉम सर्किल में वोडा-आइडिया को भी बीते मई महीने में 49 हजार 347 नए ग्राहकों की बढ़त मिली है। अप्रैल 2025 में वोडा-आइडिया के पास 77 लाख 81 हजार 220 ग्राहक थे, जो मई में बढ़कर 78 लाख 30 हजार 567 हो गए हैं।

मई 2025 की ट्राई रिपोर्ट बताती है कि पब्लिक सेक्टर की बीएसएनएल को एकबार फिर झटका लगा है। बीएसएनएल ने बिहार सर्किल में 27 हजार 584 मौजूदा ग्राहकों को खोया है। अप्रैल 2025 में बीएसएनएल के पास 57 लाख 52 हजार 352 ग्राहक थे, जो मई में घटकर 57 लाख 24 हजार 768 रह गए हैं।

मई की CMS रिपोर्ट बताती है कि बिहार टेलीकॉम सर्किल के दो प्रदेशों बिहार-झारखंड में 03 लाख 70 हजार 939 नए उपभोक्ता मोबाइल सेवा से जुड़ें हैं। इस सकल बढ़त के साथ ही बिहार सर्किल की टेली डेंसिटी 57.57 फीसदी पर पहुंची है, जो देशभर में सबसे कम है।

TRAI रिपोर्ट में जारी 5G FWA के आंकड़े बताते हैं कि इस सेगमेंट में रिलायंस जियो का 90 फीसदी से ज्यादा मार्केट शेयर है। जाहिर है मोबाइल टेली डेंसिटी में पिछड़ने के बावजूद बिहार झारखंड 5G फिक्स वायरलेश एक्सेस सेगमेंट में दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, गुजरात, पंजाब, हरियाणा राजस्थान, मध्यप्रदेश, कर्नाटक समेत कई दूसरे टेलीकॉम सर्किल से आगे है।

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने भागलपुर में 84 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास,...

भागलपुर : भागलपुर दौरे पर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को जिले को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान...

मंत्री नंदकिशोर का राबड़ी पर हमला, कहा- दलित होने की वजह...

पटना : बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम ने पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लेकर जारी विवाद के बीच पूर्व...

मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विशेष तौर पर बिहार...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के आज 134वें एपिसोड के प्रसारण को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री...

सोन नदी में नहाने के दौरान 4 बालक डूबे, 2 बरामद,...

आरा : भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव स्थित सोन नदी नदी में नहाने के दौरान बालक बालक डूब गए। तब...

CM सम्राट आज भागलपुर दौरे पर, 203 करोड़ की 84 योजनाओं...

भागलपुर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भागलपुर के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img