झारखंड में लगातार हो रही बारिश पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताई चिंता, प्रभावित लोगों को मदद का दिया आश्वासन

रांची. सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से राज्यवासियों से कहा है कि मानसून की शुरुआत में ही झारखंड में हो रही लगातार बारिश चिंता का विषय है। बारिश के कारण प्रभावित लोगों के साथ सरकार खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता पहुंचाई जाएगी।

लगातार हो रही बारिश पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताई चिंता

हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड में मानसून अभी शुरू ही हुआ है और शुरुआत से ही बारिश की तीव्रता चिंता का विषय है। यह बदलाव पर्यावरण के दृष्टिकोण से हो रहे हैं। इन बदलावों से प्रभावित होने वाले लोगों पर सरकार की नजर है।

प्रभावित लोगों को मदद का दिया आश्वासन

ज्ञातव्य हो कि झारखंड में मानसून के शुरुआत से ही लगातार बारिश हो रही है, जिससे झारखंड के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। ऐसी परिस्थिति में सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स के माध्यम एक वीडियो साझा कर राज्यवासियों को आश्वस्त किया है कि सरकार उन सभी लोगों के साथ खड़ी है, जो इस बारिश में प्रभावित हुए हैं और उन पर सरकार की नजर है।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...