हेमंत सोरेन को असम के मुख्यमंत्री ने क्यों कहा Thank You, फिर झारखंड सीएम ने क्या कहा, जानिए

रांची. पूर्वोत्तर राज्य असम भीषण बाढ़ की चपेट में है। इससे वहां जन जीवन अस्त-व्यस्त है। साथ ही राज्य को काफी नुकसान हुआ है। इस बीच झारखंड सरकार ने असम सरकार को 2 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी है, जिससे हमेशा टारगेट पर रखने वाले असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को धन्यवाद दिया है। वहीं इसे स्वीकार करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने भी सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को जोहार किया है।

हेमंत सोरेन को असम के सीएम ने कहा थैंक-यू

दरअसल, झारखंड से सहायता राशि पाने के बाद असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट लिखा। इसमें उन्होंने लिखा, ‘झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 करोड़ रुपये की उदारतापूर्वक पेशकश की है। असम के लोगों की ओर से मैं झारखंड के दयालु लोगों और माननीय मुख्यमंत्री की उदारता की गहराई से सराहना करता हूं।’

इसका जवाब देते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘जोहार मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जी, आपदा की घड़ी में झारखण्ड देश के राज्यों के साथ हमेशा संवेदनशीलता के साथ खड़ा रहा है। माँ कामाख्या से मैं विनती करता हूँ कि असम वासी बाढ़ की इस विभीषिका से उबर कर जल्द सामान्य जीवन-यापन शुरू करेंगे। जोहार!’

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...