Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

प्रदेश कार्यसमिति में राजनाथ की हुंकार, कहा- जनता को BJP पर है भरोसा

पटना : राजधानी पटना के ज्ञान भवन में आज बिहार बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हो रही है। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद रविशंकर प्रसाद, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, पूर्व सांसद रामकृपाल यादव, बिहार बीजेपी के सह प्रभारी व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह, सांसद राधा मोहन सिंह, मंत्री मंगल पांडे, मंत्री नितिन नवीन सहित बिहार बीजेपी के सांसद, विधायक, एमएलसी सहित बड़ी संख्या में बीजेपी के नेता मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे को मंच पर जगह नहीं मिली थी इसलिए वह नाराज होकर बैठक छोड़कर निकल गए।

Goal 1 22Scope News

अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा- हमने जो भी कहा, वो किया है

पटना में प्रदेश भाजपा की बैठक हुई। इस बैठक को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जनता को बीजेपी पर भरोसा है। हमने जो भी कहा, वो किया है। बीजेपी ने राजनीति में भरोसा पैदा किया है। बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी और भरोसेमंद पार्टी है। बीजेपी के संगठन की जड़ें मजबूत है। बीजेपी में हर कार्यकर्ता भावनात्मक रूप से काम करता है। बिहार विचार और ज्ञान की भूमि है। बिहार का गौरव बीजेपी और एनडीए ही लौटा सकती है। हम राजनीति समाज बनाने के लिए करते हैं। जनता से कार्यकर्ता विश्वास का संवाद करें। हमें लोगों को जोड़ने और शिक्षित करने की बात करनी है। विकसित भारत का मार्ग बिहार से ही प्रशस्त होगा। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकसित बिहार बनाना है। कांग्रेस और राजद केवल कुर्सी की लालसा में है। विपक्ष चुनाव में अनर्गल राजनीति करेगा। कांग्रेस और राजद फिर विभाजन की राजनीति करेंगे।

Bihar BJP Meeting 1 22Scope News

RJD और कांग्रेस मिलकर बिहार को बर्बाद कर दिया है – राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राजद और कांग्रेस मिलकर बिहार को बर्बाद कर दिया है। जन नायक कर्पूरी ठाकुर का प्रसंसा करते हुए कहा कि यह कभी कुर्सी का लोभ नहीं किया। लालू यादव कर्पूरी ठाकुर को कपटी ठाकुर करते थे। लालू यादव के द्वारा बाबासाहेब अंबेडकर को अपमान किया, यह माफी के लिए लायक नहीं हैं। लालू बाबासाहेब को भाव नहीं देते हैं। हमारी सरकार उनकी हर पद चिन्हों पर चलने का काम करते हैं। सीतामढ़ी में अयोध्या राम मंदिर की तर्ज पर मंदिर बनने जा रहे हैं। इसका डिजाईन पूरा हो चुका है। 1976 को याद करते हुए कहा कि जब सेक्युलरिज्म जब जोड़ा जा रहा था तब जम्मू कश्मीर को क्यूं नहीं जोड़ा।

Defance Minister Rajnath Singh 22Scope News
RJD और कांग्रेस मिलकर बिहार को बर्बाद कर दिया है – राजनाथ सिंह

प्रदेश कार्यसमिति बैठक में संगठनात्मक विमर्श – दिलीप जायसवाल

प्रदेश कार्यसमिति बैठक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि देश के यशस्वी रक्षामंत्री, दृढ़ नेतृत्व एवं कुशल रणनीति के प्रतीक राजनाथ सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में आज पटना के ज्ञान भवन में भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति बैठक का दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन किया। राजनाथ सिंह के व्यापक अनुभव, राष्ट्रहित के प्रति उनकी निष्ठा और संगठनात्मक कौशल से बैठक को नई दिशा एवं ऊर्जा मिली। उद्घाटन सत्र में उपस्थित सभी प्रदेश कार्यसमिति के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की, जो पार्टी को और अधिक सशक्त एवं संगठित बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण रही।

Dilip Jaishwal 22Scope News
प्रदेश कार्यसमिति बैठक में संगठनात्मक विमर्श – दिलीप जायसवाल

BJP का प्रत्येक कार्यकर्ता एनडीए सरकार के एक-एक काम को बिहार के घर-घर तक ले जाएगा – सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक देश के यशस्वी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ सम्मिलित हुआ और प्रदेश भर से आए वरिष्ठ नेतागण एवं पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया। इस अवसर पर बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, बिहार सह-प्रभारी दीपक प्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल समेत सभी वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहें। सम्राट ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता एनडीए सरकार के एक-एक काम को बिहार के घर-घर तक ले जाएगा। फिर एक बार एनडीए की सरकार आएगी।

Bihar BJP Meeting 2 22Scope News

बढ़ता रहेगा बिहार, फिर से एनडीए सरकार!

पटना स्थित ज्ञान भवन आज ऐतिहासिक पल का साक्षी बना। जब बिहार के हर कोने से आए कार्यसमिति सदस्यों ने संगठन की मजबूती, विस्तार और लोकहित के नए संकल्प के साथ एकजुटता दिखाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए सभी सदस्यों ने बिहार में सुशासन और सेवा की नई मिसाल गढ़ने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में देश के यशस्वी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यकर्तागण में अपने ओजस्वी संबोधन से जोश भरा।

Bihar BJP Meeting 4 22Scope News

यह भी पढ़े : Breaking : प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे राजनाथ सिंह

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...