Advertisement
Advertisement

भोजपुर की चुनावी सभा में गरजे माले महासचिव दीपांकर व तुषार गांधी, बोले- सभी 7 सीटों पर जीतेगा में INDIA गठबंधन

भोजपुर की चुनावी सभा में गरजे माले महासचिव दीपांकर व तुषार गांधी, बोले- सभी 7 सीटों पर जीतेगा में INDIA गठबंधन

आरा : भाकपा (माले) महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य आज अपनी एकदिवसीय चुनावी दौरे पर आरा पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस मैदान परिसर में आयोजित इंडिया गठबंधन दलों के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी को विजयी बनाने की अपील की।

Goal 7 22Scope News

7 पार्टियों के गठबंधन को 7 सीटों पर मिलेगी फतह

माले महासचिव ने उपस्थित जनसमुह को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार इंडिया गठबंधन में अब पांच नहीं सात पार्टियां शामिल हैं। इससे पूरे बिहार के दलितों, महादलितों के भीतर नया उत्साह पैदा हुआ है। सात पार्टियों का यह गठबंधन जिले की सभी सात सीटों पर जीत दर्ज करेगा और वोट चोर, नौकरी चोर, आरक्षण चोर व जमीन चोर लोगों सत्ता से बाहर करेगा।

बिहार का बदलाव बना सबसे बड़ा एजेंडा

दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि आज बदलाव ही बिहार का सबसे बड़ा एजेंडा बन गया है। रोजगार की मांग पर लाठी खाने वाले नौजवान, बास-आवास की जमीन से वंचित भूमिहीन, भूमि अधिग्रहण की मार झेल रहे किसान और कर्ज के बोझ तले कराह रही आधी आबादी पिछले 20 वर्षों से सत्ता पर काबिज भाजपा-जदयू की डबल इंजन सरकार को एक पल के लिए भी बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है। ‘बदलो सरकार, बदलो बिहार’ का नारा जन-जन का नारा बन गया है।

महिला रोजगार योजना को बताया महिला कर्जदार योजना

उन्होंने कहा कि चुनावों से ठीक पहले नीतीश कुमार ने जो मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के जरिए हर महिला को 10 हजार रुपए देने की जो घोषणा की है। वह बहुत बड़ा झूठ है असलियत में यह मुख्यमंत्री महिला कर्जदार योजना है जैसा कि गृहमंत्री अमित शाह पिछले दिनों पटना में बोल गए हैं।

बिहार के बदलाव के लिए सरकार बदलनी होगी

उन्होंने कहा कि बिहार के इस चुनाव से तय होगा कि देश में संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचेगा या नहीं। अगर हमें इसे बचाना है तो इस वोट चोर, आरक्षण चोर और रिश्वतखोर सरकार को सत्ता से बेदखल करना होगा। उन्होंने कहा कि आज बिहार का विकास का मतलब हो गया है। ‘फ्लाईओवर बाई पास’ और सुशासन का असली चेहरा बन गया है। अपराधी, पुलिस और भ्रष्ट अफसरों का गठजोड़ है। भागलपुर के पीरपैती में गौतम अडानी को 1050 एकड़ जमीन एक रुपए की लीज पऱ देना इसी चरम भ्रष्टाचार का नमूना है।

नीतीश नहीं होंगे अगले CM

उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जितनी ही रट लगाए, नीतीश कुमार उसका अगला मुख्यमंत्री नहीं हैं। जबकि हम न भी कहते तो तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्री थे और अब तो हमने डंके कि चोट पर इसकी घोषणा भी कर दी।
वोट चोरी करने वाली घुसखोर सरकार को धूल चटाएंगे। उन्होंने एसआईआर के खिलाफ इंडिया गठबंधन के संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि हमने लड़कर लाखों गरीबों का मताधिकार बचाया है। अब हम बूथ पऱ अपनी ताकत दिखाकर वोट चोरों-घुसखोरों की सरकार को धूल चटाएंगे।

माईक्रो फाईनेंस कंपनियों के जाल से मिलेगी मुक्ति

उन्होंने माइक्रो फाइनेंस कम्पनियों को नया महाजन बताते हुए कहा कि कर्ज के बोझ से दबी महिलाएं पूरे बिहार में ’10 हजार में दम नहीं, कर्ज मुक्ति से कम नहीं’ का नारा लगा रहीं हैं। इंडिया गठबंधन की सरकार आएगी तो उनको छोटे कर्ज को पूरी तरह से मुक्ति दिलाई जाएगी और महिला को प्रतिमाह 2500 रुपए मिलेंगे।

बिहार का परिणाम तय करेगा देश का भविष्य बोले तुषार गांधी

महात्मा गांधी के प्रपौत्र और भारत के लोग अभियान के नेता तुषार गांधी ने कहा कि यह चुनाव देश के भविष्य का चुनाव करने वाला है। हमें न केवल बिहार का मुख्यमंत्री बदलना है बल्कि आगे चल कर देश का प्रधानमंत्री भी बदलना है। उन्होंने विघटनकारी व नफरती ताकतों बिहार के विकास पर पिछले बीस वर्षों से कुंडली मार कर बैठी सरकारों को परास्त कर बिहार और देश की आत्मा को बचाने की जोरदार अपील की।

बिहार में भयानक गरीबी ही पलायन का कारण है

बीआर पाटिल ने कहा कि बिहार में जो भयानक गरीबी और पलायन है। उससे बाहर निकलने के लिए लुटेरों और वोटचोरों की सरकार को सत्ता से बाहर करना होगा।

माले प्रत्याशी के जीत से होगी लोकतंत्र की हिफाजत

डॉ. सुनीलम ने कहा कि महात्मा गांधी और जेपी के नेतृत्व में बिहार से शुरू हुए आंदोलनों ने देश को आजादी दिलाई और लोकतंत्र की हिफाजत किया। भाकपा (माले) प्रत्याशी को जीता कर हमें इस लड़ाई को और आगे बढ़ाना है। इसके अलावा कार्यकर्ता सम्मेलन को महात्मा गांधी के प्रपोत्र तुषार गांधी, चर्चित किसान नेता डॉ. सुनीलम, योजना आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. बीआर पाटिल, आरा सांसद सुदामा प्रसाद सहित राजद और भाकपा माले के वरिष्ठ नेता और प्रत्याशी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : सहरसा की रैली में तेजस्वी बोले- ‘हम लोग नया बिहार बनाएंगे’

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...