Advertisment

केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर महागठबंधन का विशाल धरना

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के गायघाट के अंतर्गत महागठबंधन की ओर से केंद्रीय विद्यालय की मांग लेकर आक्रोशपूर्ण धरना दिया गया। इसमें महागठबंधन के स्थानीय वरिष्ठ नेता लोग भी शरीक हुए। काफी संख्या में लोग इकट्ठे हुए और यहां प्रदर्शन कर केंद्र सरकार और बिहार सरकार से मांग किया कि पटना सिटी के छात्रों के लिए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना पटना सिटी में होनी चाहिए। क्योंकि राजस्व की वसूली सबसे ज्यादा किया जाता है। क्योंकि यहां व्यापार मंडल स्थित है या अच्छे-अच्छे उद्योग स्थापित हैं।

Goal 22Scope News

’20 साल से नेता बने हुए हैं नंदकिशोर यादव, फिर भी नहीं मिला केंद्रीय विश्वविद्यालय’

इन्होंने भाजपा के स्थानीय विधायक व बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव पर भी कटाक्ष करते हुए कहा के 20 साल से यहां पड़े हैं लेकिन केंद्रीय विद्यालय क्या कोई भी काम करने में सफल नहीं हुए हैं। सिर्फ भाषणबाजी करते रहे हैं। केंद्रीय मंत्री भी इस क्षेत्र से कई लोग रहे हैं लेकिन केंद्रीय विद्यालय नहीं है। बच्चों की शिक्षा के लिए अच्छी व्यवस्था मुहैया तक नहीं करवा पाए हैं। ऐसे लोगों को रहने का कोई अधिकार नहीं है। जनता ने मन बना लिया है कि इन लोगों को हटाना है और आगे देश को बढ़ाना है। वहीं कांग्रेस के नेता राजकुमार राजन ने भी जमकर भाजपा पर कटाक्ष किया। राजद के प्रदीप मेहता ने भी जमकर कटाक्ष किया। इस प्रदर्शन में रतनदिप यादव, फिरोज खान, मिथिलेश सिंह, मोहम्मद जावेद, मुन्ना जायसवाल, सुजीत कसेरा और विनोद अवस्थी सहित महागठबंधन के अन्य नेता और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : लालू ने नीतीश-मोदी को बताया ‘डिलीवरी बॉय’, कहा- बिहार की गलियों में झूठे वादों की…

उमेश चौबे की रिपोर्ट

मारपीट रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, SHO समेत 4...

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के बलिकरना गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर...

बाउंड्री विवाद ने लिया खूनी मोड़, 10 राउंड फायरिंग से दहला...

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव में जमीन की बाउंड्री को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से...

‘PK’ के खिलाफ थाने पहुंचे नीरज कुमार, दर्ज कराया FIR

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान से ठीक पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर सीट से...