Advertisement
Advertisement

सीयूजे में सत्र 2025-26 में 13 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग का प्रथम चरण सम्पन्न

रांची. झारखंड केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) में 2025-26 सत्र में 13 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन एवं ऑफलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया आज संपन्न हुई। 30 जून 2025 से 03 जुलाई 2025 तक चार दिन चले इस प्रक्रिया में कुल 460 सीटों  के लिए चयन प्रक्रिया चली।

सीयूजे में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग का प्रथम चरण

नामांकन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, प्रो. जी पी सिंह ने कहा कि इस वर्ष झारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय में कुल 13 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों (कोर्सों) के 460 सीटों के लिए कुल 3384 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया। जिनमें से ऑफलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए कुल 2300 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में रिपोर्ट किया।

पीजी एडमिशन के संयोजक, डॉ. हृषिकेश महतो ने 13 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के बारे में बताया जिसके लिए काउंसलिंग की गई। पाठ्यक्रम इस प्रकार हैं:

  • एम.एस.सी- जियोइनफॉर्मेटिक्स, सांख्यिकी (स्टैटिसटिक्स), जियोलॉजी (भूविज्ञान), रसायन शास्त्र।
  • एम.ए. – अंग्रेजी, लोक प्रशासन (पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन), राजनीतिक विज्ञान, तिब्बती भाषा
  • एम.पी.ए. – थिएटर आर्ट और हिन्दुस्तानी वोकल म्यूजिक।
  • एमबीए, बीएड एवं एमकॉम।

डॉ. महतो ने बताया कि रिपोर्ट किए हुए अभ्यार्थियों के डाक्यूमेंट की रिवेरीफिकेशन के बाद मेरिट के आधार पर उपलब्ध सीटों पर 7 जुलाई से आवंटन किया जाएगा। जिन अभ्यार्थियों को सीट आवंटन की जाएगी, उन्हें 36 घंटे के अंदर फीस भरकर अपने एडमिशन की पुष्टि करनी होगी। यदि अभ्यार्थी एडमिशन की पुष्टि नहीं करते है तो मेरिट के वेटिंग लिस्ट में उपलब्ध अभ्याथियों को सीट दे दिया जाएगा। सारे विद्यार्थी मेरिट लिस्ट के लिए सीयूजे वेबसाइट देखते रहें।

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...