रातू रोड फ्लाईओवर पर सियासत! JMM की मांग पर अर्जुन मुंडा ने जताई आपत्ति, कहा- सोचना चाहिए…

रांची. रातू रोड फ्लाईओवर के नामकरण पर प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है। सत्ताधारी JMM जहां इस फ्लाईओवर का नाम जेएमएम के संस्थापक और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ‘गुरुजी’ यानी शिबू सोरेन के नाम पर करने की मांग की है, वहीं विपक्ष बीजेपी ने इस पर आपत्ति जताई है।

JMM नेताओं ने की मांग

दरअसल, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज रांची में बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर का उद्घाटन किया है। इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेताओं ने इस फ्लाईओवर का नाम ‘गुरुजी’ शिबू सोरेन के नाम पर रखने की मांग की है।

अर्जुन मुंडा ने जताई आपत्ति

वहीं इस मांग पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि किसी भी सार्वजनिक स्थल, पुल या फ्लाईओवर का नामकरण किसी व्यक्ति की स्मृति में किया जाता है, न कि जीवित व्यक्ति के नाम पर।

‘शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करना चाहिए’

उन्होंने कहा कि झामुमो के वरिष्ठ नेताओं को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और गुरुजी शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करना चाहिए कि वे जल्द स्वस्थ होकर झारखंड लौटें।

वहीं फ्लाईओवर के उद्घाटन के मौके पर भाजपा और झामुमो कार्यकर्ताओं की ओर से जोरदार उपस्थिति देखी गई। लेकिन नामकरण की मांग ने राजनीतिक बयानबाजी को एक नया मोड़ दे दिया है।

Bihar Cooperative Policy 2026: सहकारी समितियों में होंगे बदलाव, पैक्स को...

Bihar Cooperative Policy 2026: बिहार राज्य सहकारी नीति 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सहकारिता विभाग ने सहकारी अधिनियम और नियमावली में आवश्यक संशोधनों पर...

Hemant Soren: डिस्चार्ज पिटीशन खारिज होने के बाद हाई कोर्ट पहुंचे...

रांची के बरगाई 8.86 एकड़ जमीन मामले में डिस्चार्ज पिटीशन खारिज होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड हाई कोर्ट में क्रिमिनल रिवीजन...

Bihar Balika PhD Fellowship: हर साल 1000 छात्राओं का चयन, 4...

Bihar Balika PhD Fellowship: बिहार सरकार ने उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप...