Commercial Advertisment

जगन्नाथ मेला में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच, जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

रांची: ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मेले में खाद्य सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को मेला परिसर में लगे विभिन्न फूड स्टॉलों पर जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच अभियान चलाया गया।

इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने स्टॉलों पर बिक रही खाद्य सामग्री की शुद्धता, ताजगी और स्वच्छता मानकों की गहनता से जांच की। मेले में उमड़ती भीड़ और गर्मी को देखते हुए प्रशासन किसी भी प्रकार की लापरवाही को लेकर गंभीर है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने स्टॉल संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों को ढककर रखने और बिना लाइसेंस खाद्य बिक्री नहीं करने की सख्त हिदायत दी। मौके पर कुछ दुकानों से सैंपल भी लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने कहा कि मेला क्षेत्र में लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। यह जांच अभियान मेले के समापन तक चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।

 

Mukesh Ambani Jio IPO: मुकेश अंबानी ने जियो की रिकॉर्ड लिस्टिंग...

Mukesh Ambani Jio IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश डी. अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स की रिकॉर्डतोड़ आईपीओ लिस्टिंग को कंपनी की...

Sardar Patel Jayanti: गिरिडीह में BJP का यूनिटी मार्च, बाबूलाल मरांडी...

 सरदार पटेल जयंती पर गिरिडीह में भाजपा ने यूनिटी मार्च निकाला। बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए महापुरुषों के सम्मान का मुद्दा...

Arnab Cyclone Effect: बिहार के बाढ़ में अर्नब साइक्लोन का कहर,...

 Arnab Cyclone के असर से बिहार के बाढ़ अनुमंडल में 50 से 55 प्रतिशत धान की फसल प्रभावित हुई है। लगातार बारिश और तेज...