Ranchi : बच्ची के अपरहण मामले में चार गिरफ्तार, मामले का सनसनीखेज खुलासा…

Ranchi : रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में एक 8वीं कक्षा की छात्रा के अपहरण की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों की चालबाजियों पर पुलिस ने फुर्ती से पानी फेर दिया। बच्ची के अपहरण के डेढ़ घंटे के भीतर उसे सकुशल बरामद कर लिया गया और इस पूरे प्रकरण का मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Ranchi : 10 लाख की फिरौती के लिए दिया घटना को अंजाम

वहीं मामले में एक अन्य आरोपी फरार चल रहा है जिसकी तलाश जारी है। रांची पुलिस ने रामगढ़ पुलिस की मदद से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। गिरफ्तार अपराधियों में रुद्रांशु विश्वकर्मा, विकास कुमार दास, ऋषभ बर्मन और एक नाबालिग शामिल है, जबकि एक अन्य आरोपी अब भी फरार है।

एसएसपी के अनुसार, आरोपियों ने बच्ची के पिता—जो फल व्यवसायी हैं उनसे 10 लाख की फिरौती की मांग करने की मंशा से इस अपहरण की साजिश रची थी। बच्ची और उसके परिवार की जानकारी पहले से जुटा ली गई थी। अपराधियों ने बाकायदा रेकी की थी और एक किराए की कार लेकर घटना को अंजाम दिया। पहचान छिपाने के लिए कार पर स्कूटी का फर्जी नंबर प्लेट लगा दिया गया था।

Ranchi : डेढ़ घंटे के भीतर बच्ची सही सलामत बरामद

अपहरण के दौरान जब पीछा होने की आशंका हुई, तो अपराधियों ने फायरिंग तक कर दी। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के आगे उनका हर दांव फेल हो गया। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, चाकू और नकद राशि भी बरामद की है। बच्ची के पिता ने रांची पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि “डेढ़ घंटे में मेरी बेटी को वापस लाना चमत्कार से कम नहीं है।”

 

Sikkim Tunnel Blast: नामची टनल हादसे में झारखंड के 4 मजदूरों...

सिक्किम के नामची जिले में टनल हादसे में झारखंड के चार मजदूरों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिक्किम के मुख्यमंत्री से...

Jharkhand University Recruitment: JPSC से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर रोक, अब...

झारखंड सरकार ने JPSC के माध्यम से विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। अब नियुक्तियां...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए...

झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए सहायक आचार्य के 7,299 पदों पर भर्ती निकली। JSSC ने भर्ती का विज्ञापन जारी किया। 31 जुलाई से...