गयाजी का वायरल वीडियो : टीचर का थप्पड़ बना आफत, परिजनों ने स्कूल में कर दी पिटाई

गयाजी : गयाजी में एक स्कूल टीचर ने स्टूडेंट को थप्पड़ मारना महंगा पड़ गया है। जिसके बाद थप्पड़ मारने वाले स्टूडेंट के परिजनों ने स्कूल में घुसकर स्कूल टीचर की लाठी डंडे से पिटाई कर दिया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला गयाजी के खिजरसराय थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर मिडिल स्कूल की है। घटना उस वक्त हुई जब सारे टीचर और बच्चे स्कूल में मौजूद थे।

goal 22Scope News

2 बच्चे स्कूल में आपस में लड़ रहे थे, इसी बीच टीचर राकेश ने एक बच्चे को मार दिया थप्पड़

बताया जाता है कि दो बच्चे स्कूल में आपस में लड़ रहे थे, जिसके बाद स्कूल के शिक्षक राकेश रंजन श्रीवास्तव ने एक बच्चे को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद बौखलाए स्टूडेंट घर जाकर अपने परिजनों को जानकारी दिया। इसके बाद बौखलाए परिजन स्कूल पहुंच गए और लाठी डंडे लेकर टीचर की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान बीच-बचाव में दूसरे टीचर को भी चोट लग गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि पीड़ित टीचर के द्वारा खिजरसराय थाने में भी आरोपी छात्र के परिजनों पर कार्रवाई के लिए आवेदन भी दिया है।

बीच बचाव में पहुंची एक महिला, पीड़ित शिक्षक को छोड़ देने की लगा रही थी गुहार

वही लड़ाई के बीच बचाव में एक महिला शिक्षक भी पीड़ित शिक्षक राकेश रंजन श्रीवास्तव को लोगों से छोड़ देने की भी गुहार लगा रही थी लेकिन परिजनों ने एक न सुनी। अचानक हुए मारपीट से स्कूल में अपना अफरा-तफरी मच गई। स्कूल के बच्चे भी डर से इधर-उधर भागने लगे। इस मामले में पुलिस ने सनहा दर्ज किया है और पूरी कार्रवाई में जुट गई है। वहीं इस मामले में पीड़ित शिक्षक ने खिजरसराय थाना में कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है।

यह भी पढ़े : टैटू का जज्बा : गयाजी के अमित सोनी अपने शरीर पर गुदवा रहे महामृत्युंजय, गायत्री व हनुमान मंत्र…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Mineral Resources: बिहार की जमीन के नीचे क्या है? खनिज...

Bihar Mineral Resources: बिहार के खनिज संसाधनों के विकास और इनके आधुनिक तरीके से उपयोग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कवायद तेज...

Ranchi T20 Ticket Price: 9 अक्टूबर को Ranchi में India-West Indies...

Ranchi T20 Ticket Price, रांची: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। 9 अक्टूबर को...

Bihar Tribal Development: शिक्षा से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर? बिहार के...

Bihar Tribal Development: बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। इसके तहत राज्य...