Bokaro: नियंत्रण खोकर स्कूटी सवार सड़क पर गिरा, घायल

Bokaro: सेक्टर 4 थाना अंतर्गत बोकारो जनरल अस्पताल के गोलंबर के पास एक स्कूटी सवार स्वयं ही सड़क पर गिर पड़ा। इसमें उसके सिर, चेहरे और पैर में चोट लगी है। घायल युवक को पास में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उठाकर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए।

Bokaro: हादसे में स्कूटी सवार घायल

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक अपनी स्कूटी काफी तेज गति से चला रहा था, जिसका नंबर JH091854 है। अचानक उसकी स्कूटी फिसलकर गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। युवक ने काफी शराब पी रखी थी। इसलिए वह अपना नाम पता भी सही ढंग से नहीं बता पा रहा था। युवक की स्कूटी को सेक्टर 4 थाना पुलिस ने जप्त कर थाने ले आई है। जांचोपरांत स्कूटी की डिक्की से शराब की बोतल और सिगरेट का पैकेट भी बरामद किया गया।

Bokaro: घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दी गई

सदर अस्पताल में भर्ती युवक अपना नाम शिवनाथ उरांव और पता थानाटांड़ बता रहा है। युवक अपना ससुराल बुढ़ीडीह बता रहा है। उसने बताया कि वह अपनी बहन के घर जा रहा था। तभी अचानक स्कूटी फिसल गई। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, उसके परिजन को सूचना दे दी गई है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Ration Card: राशन कार्ड बनवाने से पहले पूरे करें 6...

 झारखंड में नया राशन कार्ड बनवाने या सदस्य का नाम जोड़ने के लिए 6 दस्तावेज और हर सदस्य का अलग मोबाइल नंबर जरूरी किया...

Ranchi Crime: रॉक गार्डन के पास दिनदहाड़े CCL कर्मी का अपहरण,...

रांची के रॉक गार्डन के पास बाइक सवार CCL कर्मी मोहित कुमार सिन्हा का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने दो घंटे में...

Rahul Gandhi Jharkhand Visit: नवंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे...

राहुल गांधी नवंबर 2026 के पहले सप्ताह में झारखंड दौरे पर आएंगे। खूंटी में पारंपरिक ग्राम प्रधानों से PESA नियमावली पर संवाद और रांची...