Advertisment

Gumla: चैनपुर में सड़क हादसे में तीन बाइक सवार घायल, इनमें दो गुमला रेफर

Gumla: चैनपुर थाना क्षेत्र के छीछवानी के समीप सोमवार को एक तेज रफ्तार बजाज एनएस बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे उस पर सवार तीन युवक घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से दो की गंभीर हालत देखते हुए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया।

Gumla: सड़क हादसे में तीन बाइक सवार घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नवगई से चैनपुर की ओर जा रही यह बाइक काफी तेज गति में थी। छीछवानी के समीप मोड़ पर चालक बाइक को नियंत्रित नहीं कर सका, जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। दुर्घटना में चैनपुर, बुकमा निवासी सचिन उरांव पिता सतीश उरांव, उम्र 27 वर्ष और अंकित भगत पिता शोभा भगत, उम्र 20 वर्ष को गंभीर चोटें आई हैं। उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें तत्काल सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया।

Gumla: चैनपुर प्रमुख ने जाना हालचाल

वहीं, रवि नाथ नगेसिया माता जयमुनि नगेसिया, उम्र 22 वर्ष को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गुमला रेफर किया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर प्रमुख ओलिभा कांता कुजूर चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं और घायलों का हालचाल जाना। चैनपुर थाना ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

Shibu Soren First Death Anniversary: 4 अगस्त को नेमरा पहुंचेगा पूरा...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा में...

Hazaribagh Fake DAP Fertilizer: इचाक में संदिग्ध नकली डीएपी खाद का...

Hazaribagh Fake DAP Fertilizer: ज़िले के इचाक ब्लॉक के बोंगा गाँव में नकली DAP फर्टिलाइजर (खाद) के कारोबार का मामला सामने आया है। ग्रामीणों से...

Jharkhand Assembly Monsoon Session 2026: 6 अगस्त से झारखंड विधानसभा सत्र,...

Jharkhand Assembly Monsoon Session 2026: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से शुरू होने वाला है। सात दिनों के इस सत्र में सत्ता पक्ष...