Commercial Advertisment

गोपाल खेमका हत्याकांड : पुलिस एनकाउंटर में आरोपी विकास की मौत

पटना : राजधानी पटना के मशहूर बिजनेसमैन गोपाल खेमका हत्याकांड में पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पटना पुलिस और एसटीएफ के एनकाउंटर में आरोपी विकास उर्फ राजा को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि पटना सिटी के माल सलामी इलाके के पीर दमादिया घाट पर पुलिस मुठभेड़ में विकास उर्फ राजा मारा गया।। यह एनकाउंटर आज यानी मंगलवार की सुबह चार बजे की गई है। गोपाल खेमका हत्याकांड में सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है। बिल्डर अशोक शाह ने हत्या करवाया है। दोनों के बीच बिजनेस को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था।

Goal 5 22Scope News

राजा ने ही खेमका की हत्या के लिए हथियार मुहैया कराया था – पुलिस

आपको बता दें कि राजा ने ही खेमका की हत्या के लिए हथियार मुहैया कराया था। ये जानकारी मिलने पर पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो दोनों में मुठभेड़ हो गई। बता दें कि इससे पहले इस हत्याकांड में शहर से उमेश कुमार नाम के एक शूटर को गिरफ्तार किया गया था, जो इस सनसनीखेज हत्या में शामिल मुख्य आरोपियों में से एक बताया गया।

Police Encounter 1 22Scope News

घटना के वक्त उमेश के साथ विकास भी मौजूद था

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जा रहा है कि घटना के वक्त उमेश के साथ विकास भी मौजूद था। इसके साथ ही उस पर विकास को हथियार मुहैया करावाने का भी आरोप है। पुलिस उससे पूछताछ करने गई थी लेकिन वह पुलिसकर्मियों पर ही गोलीबारी करने लगा। जवाबी फायरिंग के दौरान पुलिस की गोली उसे लगी। जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना के बाद पटना में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी देखें :

Police Encounter 1 1 22Scope News

विकास उर्फ राजा का हुआ पुलिस एनकाउंटर, घटनास्थल पर पहुंचे परिजन

आपको बता दें कि पटना के माल सलामी इलाका में विकास उर्फ राजा का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। विकास के परिजन एनकाउंटर की जगह पर पहुंचे। राजा के परिजन का कहना है कि कुछ और है। उनका कहना है कि पांच से छह लोग हमारे घर पर आए थे। घर से लेकर कहकर गए कि कुछ नहीं होगा, पूछताछ किया जाएगा। अगर वह कुछ अपराध करता तो घर में क्यों रहता है। मोबाइल ऑन था। परिजन का कहना है कि मामला कुछ और है। परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर वहां हंगामा कर रहे हैं।

Raja Family 22Scope News
विकास उर्फ राजा का हुआ पुलिस एनकाउंटर, घटनास्थल पर पहुंचे परिजन

यह भी पढ़े : गोपाल खेमका हत्याकांड : DGP का बड़ा दावा, कहा- जल्द पकड़े जाएंगे हत्‍यारे, CM खुद कर रहे केस की मॉनीटिरिंग

विवेक रंजन और उमेश चौबे की रिपोर्ट

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...