Commercial Advertisment

Dhanbad : शराब दुकानों के सेल्समैन का फूटा गुस्सा, कर्मियों ने दे डाली ये चेतावनी…

Dhanbad : धनबाद जिले में शराब दुकानों में कार्यरत सेल्समैन अब आंदोलन के मूड में हैं। आज जिले के दर्जनों सेल्समैनों ने गोल्फ ग्राउंड में बैठक कर वेतन बकाया और बहाली की मांग को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की। उनका आरोप है कि कई निजी कंपनियों ने लंबे समय से वेतन नहीं दिया है और अब नई कंपनियों के टेकओवर के बाद उन्हें नौकरी से भी बाहर किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-  Breaking : राहुल गांधी ने जाना शिबू सोरेन का हाल, हेमंत सोरेन से भी मिले… 

Dhanbad : 21 महीने से नहीं मिला है वेतन

Dhanbad : कर्मियों ने आंदोलन की दी चेतावनी
Dhanbad : कर्मियों ने आंदोलन की दी चेतावनी

सेल्समैन मोतीलाल गुप्ता ने बताया कि फ्रंटलाइन कंपनी के दौरान 4 महीने, ए टू जेड में 4 महीने, मार्शल कंपनी में 10 महीने और आर.के. कंपनी में 3 महीने का वेतन अब भी बकाया है। इस तरह कुल मिलाकर कर्मचारियों का 21 महीने का वेतन लटका हुआ है। यह स्थिति तब और गंभीर हो गई जब नई कंपनियों ने पुराने कर्मचारियों को बहाल करने से भी इनकार कर दिया।

ये भी पढ़ें- Purnia Massacre : डायन बता कर पूरे परिवार को ज़िंदा जलाया, भड़के बंधु तिर्की कहा-मानवता का नरसंहार हो उच्चस्तरीय जांच… 

जिले के करीब 450 सेल्समैन इस संकट से जूझ रहे

फिलहाल जिले के करीब 450 सेल्समैन इस संकट से जूझ रहे हैं। पीड़ित कर्मचारियों का कहना है कि उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने पहले आश्वासन दिया था कि 4-5 दिनों के भीतर वेतन का भुगतान हो जाएगा, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें- Garhwa : महुआ चुनने गई, शव बनकर लौटी महिला, आठ दिन में चार की मौत…

सेल्समैनों ने सहायक उत्पाद आयुक्त से मांग की है कि वे इस मामले में जल्द हस्तक्षेप करें और बकाया वेतन के साथ-साथ पुनर्बहाली की दिशा में भी कदम उठाएं। वहीं, चेतावनी भी दी गई है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

 

National Unity Day Celebration Kevadia: राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में...

National Unity Day Celebration Kevadia, गया: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले...

Nita Ambani Anant Aashray: जन्मदिन पर नीता अंबानी ने रखी अनंत...

Nita Ambani Anant Aashray: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश...

Bihar Ayush Admission 2026: BAMS, BHMS और BUMS की राउंड-3 काउंसलिंग...

Bihar Ayush Admission 2026, पटना: बिहार में आयुष मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे NEET UG 2026 क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए राहत...