Advertisement
Advertisement
Advertisement

मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़ः 316 किलो डोडा जब्त, अफीम तस्कर स्कॉर्पियो छोड़कर फरार

Ranchi: राजधानी के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। सोमवार को तुपुदाना पुलिस ने एक स्कॉर्पियो (SUV) से 316 किलो डोडा जब्त किया। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक एसयूवी में भारी मात्रा में डोडा (अफीम से बना मादक पदार्थ) तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर गुटिया जमगाई क्षेत्र में वाहन को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन चालक ने गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया, जिसके बाद तस्कर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 16 बोरा डोडा बरामद किया गया। फिलहाल तुपुदाना ओपी की पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि यह डोडा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाना था। पुलिस तस्कर की पहचान करने के प्रयास में जुटी है और तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश करने की दिशा में कार्य कर रही है।

रिपोर्टः अलिशा रानी

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को झटका, बिहार विधान...

पटना: बिहार विधान परिषद में नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। कार्यकारी सभापति प्रो. (डॉ.) रामवचन राय ने कुल 40 पदों...

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के 100 साल पूरे, केंद्र सरकार ने...

पटना: बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के 100 वर्ष पूरे होने पर पटना में शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन किया गया। इस खास...

पीएमसीएच से गांवों के स्वास्थ्य केंद्रों तक बदलाव की पहल, जानिए...

पटना: बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करने के लिए...