Jamshedpur: छात्रों ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का किया घेराव, जानिए पूरा मामला

Jamshedpur: राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ा। छात्र वर्तमान समय में 12वीं की शिक्षा शहर के अलग-अलग कॉलेजों में ग्रहण कर रहे है। अगले वर्ष ही इनकी 12वीं की शिक्षा पूरी हो जाएगी। इसके बाद ये किसी भी विश्वविद्यालय में आगे की पढ़ाई करेंगे। छात्रों ने वर्तमान सत्र की पढ़ाई अपने वर्तमान कॉलेज में ही पूरी करवाने की मांग उठाई है।

Jamshedpur: छात्रों ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का किया घेराव

दरअसल, राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन जिला शिक्षा विभाग द्वारा बिस्टुपुर स्थित माइकल जॉन सभागार में आयोजित छात्र सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत जैसे ही वे सभागार से बाहर निकले, वैसे ही छात्रों ने उनका घेराव किया। इनके द्वारा एक मांग पत्र भी शिक्षा मंत्री को सौंपा गया।

छात्रों के अनुसार, ये सभी वर्तमान में 12वीं की शिक्षा शहर के अलग-अलग इंटर कॉलेजों से ले रहे हैं और राज्य सरकार नई शिक्षा नीति के तहत इंटर कॉलेजों की पढ़ाई स्कूलों मे करवाने का निर्देश जारी किया है। छात्रों के अनुसार, नई शिक्षा नीति की समय अवधी वर्ष 2026 तक है और वर्तमान में, जो छात्र राज्यभर में 12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं, उनका सत्र भी अगले वर्ष समाप्त हो जाएगा।

Jamshedpur: मामले में शिक्षा मंत्री ने नहीं दी प्रतिक्रिया

उनका कहना है कि, फिलहाल 12वीं के छात्रों को दूसरे स्कूल व कॉलेजों में स्थानंतरित करने की आवश्यकता नहीं है और इसी कारण इन सभी ने इसी मांग को राज्य के शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा है। वहीं इस पूरे मामले में झारखंड राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से हमने उसकी प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कुछ भी नहीं कहा और अपने काफिले के साथ निकल गए।

लाला जबीन की रिपोर्ट

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...