10 जुलाई को रांची में होगी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

रांची. राजधानी रांची में 10 जुलाई को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (Eastern Zonal Council) की अहम बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। बैठक में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा राज्यों के मुख्यमंत्री, संबंधित राज्य सरकारों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

क्या है पूर्वी क्षेत्रीय परिषद

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद गृह मंत्रालय के अधीन एक संघीय ढांचा आधारित मंच है, जिसका उद्देश्य राज्यों और केंद्र सरकार के बीच सामंजस्य और समन्वय बढ़ाना है। इसमें विकास, सुरक्षा, आधारभूत संरचना और आपसी सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होती है।

अमित शाह का कार्यक्रम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 जुलाई की शाम को रांची पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लेकर राजभवन और प्रोजेक्ट भवन तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

वहीं बैठक को लेकर झारखंड जिला प्रशासन और राज्य पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां ज़ोरों पर हैं। बैठक स्थल, वीआईपी मूवमेंट और ट्रैफिक कंट्रोल से जुड़ी प्लानिंग की जा रही हैं।

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...