रांची में आज पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में राज्यों के विकास पर मंथन

रांची : राजधानी रांची के होटल रेडिशन ब्लू में गुरुवार को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक का आयोजन हो रहा है। इस अहम बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं। बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के मुख्यमंत्री या उनके प्रतिनिधि और आला अधिकारी भाग ले रहे हैं। बैठक में क्षेत्रीय समन्वय, सुरक्षा, बुनियादी ढांचे और विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हो रही है।

बुधवार रात पहुंचे अमित शाह, भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

बैठक में भाग लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार रात करीब 10:30 बजे रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास और अर्जुन मुंडा ने उनका स्वागत किया। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी 15 दिनों के बाद दिल्ली से लौटकर बैठक में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे।

परिषद सचिवालय के अधिकारी भी रांची में डटे

बैठक को सफल बनाने के लिए परिषद सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी रांची पहुंच चुके हैं। सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर होटल रेडिशन ब्लू और आसपास के इलाके में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

बैठक का समयबद्ध कार्यक्रम

बैठक का आयोजन पूर्व निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार किया जा रहा है:

विकास व समन्वय के मुद्दों पर होगी चर्चा

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की यह बैठक अंतरराज्यीय समन्वय, सीमा विवाद, कानून व्यवस्था, नक्सल समस्या और केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन जैसे मुद्दों पर केंद्रित है। इसमें भाग ले रहे राज्य अपने-अपने अनुभव साझा करेंगे और बेहतर योजनाओं की प्रस्तुति के माध्यम से एक-दूसरे से सीखने का मौका मिलेगा।


Bihar Flood Relief 2026: बिहार बाढ़ के बीच सीएम सम्राट चौधरी...

Bihar Flood Relief 2026: बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों को लेकर सरकार लगातार निगरानी कर रही है। प्रभावित लोगों...

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...