एक और युवक ने की घटिया हरकत, पीड़ित महिला पहुंची थाने..

Bokaro: जिले से महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक महिला की फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक रूप देकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स वायरल कर दिया गया। पीड़ित महिला ने इसके खिलाफ हरला थाना में आवेदन दिया है। लेकिन अब तक न तो कोई प्राथमिकी दर्ज हुई है और न ही पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई की गई है।

पीड़िता लगातार हरला थाना और साइबर थाना के चक्कर काट रही है। लेकिन थानों की जिम्मेदारी तय नहीं हो पाने के कारण वह दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। महिला का कहना है कि इस घटना से उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को भारी नुकसान पहुंचा है और मानसिक आघात भी हुआ है।

मामले की जानकारी मिलने पर सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने जांच का आश्वासन दिया है, लेकिन हरला थाना प्रभारी को यह तक जानकारी नहीं थी कि कोई महिला आवेदन देकर कई दिनों से न्याय की मांग कर रही है। प्रशासन की चुप्पी और लापरवाही इस संवेदनशील मामले में कई सवाल खड़े कर रही है।

रिपोर्टः चूमन कुमार

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से नवरात्र शुरू, 17 को दुर्गा...

 10 अक्टूबर को पितृपक्ष समाप्त होगा और 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। रांची में 17 अक्टूबर को प्रतिमा स्थापना और नवपत्रिका प्रवेश...

LPG e-KYC: 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी, सब्सिडी के...

 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी होगा। e-KYC करा चुके ग्राहकों को दोबारा प्रक्रिया नहीं...

NEET PG Answer Key: पहली बार NBEMS जारी करेगा ऑफिशियल आंसर-की,...

NEET PG की ऑफिशियल Answer Key जल्द जारी होगी। NBEMS पहली बार आंसर-की जारी करेगा। उम्मीदवार ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे, रिजल्ट 30 सितंबर तक...