कुचायकोट में आवारा कुत्तों का आतंक, महिला को काटकर किया जख्मी

गोपालगंज : आवारा कुत्तों की आतंक की खबर आपने तो बहुत सुनी होगी लेकिन एक ऐसा खबर सामने आया है। जिसको देखकर और सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जी हां मैं सही कह रहा हूं क्योंकि घटना जो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ है। उसको पत्थर दिल भी देखें तो वह भी रोने पर मजबूर हो जाए। गोपालगंज आई खबर दिल दहला देने वाली खबर है। दरअसल, गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना गेट के सामने एक मानसिक रूप से बीमार महिला को करीब एक दर्जन कुत्तों के द्वारा काट कर जख्मी कर दिया गया है। महिला का हालत गंभीर बना हुआ है और उसका उपचार चल रहा है।

Goal 7 22Scope News

महिला को काटने का यह घटना करीब-करीब 15 मिनट तक चला

आपको बता दें कि कुत्तों के द्वारा महिला को काटने का यह घटना करीब-करीब 15 मिनट तक चला लेकिन महिला को बचाने के लिए कोई सामने नहीं आया। इस 15 मिनट के घटना में करीब तीन मिनट का महिला को कुत्तों के द्वारा काटे जाने का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें महिला पूरी तरह नग्न अवस्था में है और महिला को चारों तरफ से करीब एक दर्जन कुत्ते नोच कर काट रहे हैं। महिला रो और चिल्ला रही है। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि महिला की आवाज किसी को सुनाई नहीं दी।

लचार महिला की आवाज किसी के कानों तक नहीं पहुंची

स्थानीय लोगों की अगर बात करें तो हो सकता है सारे दिन के काम की थकान के बाद लोग अपने-अपने घरों में पंखा कूलर चला कर सो गए होंगे। कोई महिला की आवाज नहीं सुनी होगी। लेकिन यह कैसे हो सकता है कि कुचायकोट थाना गेट के सामने इस तरह की घटना हो रही है। लेकिन थाने में तैनात कोई पुलिस पदाधिकारी या किसी कर्मचारी के कान में महिला की आवाज नहीं गई और ना ही इस घटना के बारे में उन लोगों को कुछ पता चला। जबकि हर थाने में एक संत्री की नियुक्ति होती है जो कि थाना गेट से लेकर पूरे थाने पर अपनी नजर बनाकर रखा रहता है। ताकि थाने के अंदर रात्रि की समय कोई सामाजिक तत्व या कोई व्यक्ति प्रवेश न कर सके लेकिन। इस कला को सीखने के लिए ना कोई समय की पाबंदी है और ना कोई सीमा है।

करीब आधे दर्जन कुत्ते महिला को काट और नोच रहे हैं, खून से लथपथ हो गई

बताया जा रहा है कि थाना गेट के सामने एक अबला महिला जिसको करीब एक दर्जन कुत्ते उसको नोच और काट रहे हैं। उसके कपड़े को फाड़ रहे हैं। उसके शरीर को हर जगह काट रहे हैं, खींच रहे हैं। महिला खून से लटपथ हो गई है। महिला अपने बचने के लिए चिल्ला रही और रो रही है लेकिन बिहार की सुशासन बाबू की सरकार की पुलिस के कान में उसे महिला की आवाज नहीं पहुंच पाई और ना ही पुलिस को यह सब आंखों से दिखा। इस घटना के बाद से एक बात को साफ हो गया कि अपराध चाहे आपको थाना गेट के सामने कर दें या थाना की थाना से 10 किलोमीटर दूर पुलिस की नजर आप पर नहीं पड़ेगी। क्योंकि पुलिस अपनी ड्यूटी में आंख कान खोलकर नहीं आंख बंद करके आराम से किसी कोने में सो कर डिप्टी कर रही है।

यह भी देखें :

आवारा कुत्तों के हमले से पूरी तरह जख्मी हो चुकी महिला की सूचना किसी ने अस्पताल में दी

आवारा कुत्तों के हमले से पूरी तरह जख्मी हो चुकी महिला की सूचना किसी ने अस्पताल में दी। जहां से एंबुलेंस आया और महिला को ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया दिया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, महिला से जब बात किया गया तो उसने अपना नाम सरिता देवी बताया। महिला ने अपना उम्र 50 वर्ष करीब बताया। वहीं अपने पति का नाम शेर बहादुर और अपना घर भरपूरवा थाना और जिला दोनों आजमगढ़ बताइ। कलयुग के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टरों द्वारा कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला का उपचार किया जा रहा है। महिला की हालत चिंताजनक है, डॉक्टर हर संभव महिला को बचाने में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़े : ऑटो और हाईवा में भीषण टक्कर, दो युवक की दर्दनाक मौत…

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Child Marriage Free Jharkhand Campaign: बाल विवाह के खिलाफ उठी आवाज,...

Child Marriage Free Jharkhand Campaign, गिरिडीह: बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को खत्म करने और बच्चों के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य...

Delimitation Democratic Representation: परिसीमन पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का समर्थन,...

Delimitation Democratic Representation, गिरिडीह: परिसीमन के माध्यम से देश में लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व का दायरा बढ़ाने की पहल का राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने स्वागत किया...

बिहार की छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपये, जानिए...

पटना: बिहार में उच्च शिक्षा को गांव और प्रखंड स्तर तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। अब विद्यार्थियों...