वंदे भारत ट्रेन को रोकने वाले व्यक्ति को चिन्हित कर की जाएगी कार्रवाई – DSP

मुजफ्फरपुर : चुनाव आयोग के द्वारा चल रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर महागठबंधन के द्वारा बिहार बंद के मद्देनजर मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस के द्वारा सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। रेल एसपी के नेतृत्व में मुजफ्फरपुर जंक्शन पर घूम-घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कांटी कपरपुरा स्टेशन के पास वंदे भारत ट्रेन को रोका गया।

Goal 4 22Scope News

रेल SP के नेतृत्व में मुजफ्फरपुर जंक्शन पर घूम-घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

वहीं इस मामले पर मुजफ्फरपुर रेल के मुख्यालय डीएसपी निधि ने बताया कि महागठबंधन के बद के आह्वान को देखते हुए रेल प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कांटी स्थित कपरपुरा स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को रोकने वाले व्यक्ति को चिन्हित कर कार्रवाई की दिशा में पहल किया जा रहा है।

कांग्रेस नेता कृपाशंकर शाही के नेतृत्व में वंदे भारत ट्रेन को रोका गया

चुनाव आयोग के द्वारा चल रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर महागठबंधन के द्वारा बिहार बंद के दौरान कांटी स्थित कपरपुरा स्टेशन के पास कांटी प्रमुख सह कांग्रेस नेता कृपाशंकर शाही के नेतृत्व में वंदे भारत ट्रेन को रोका गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग सरकार की कठपुतली बनी हुई है। विधानसभा चुनाव के एन वक्त पहले साजिश के तहत मतदाता पुनरीक्षण लाया गया है ताकि बहुतायात मात्रा में लोगों का मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़ सके। वंचितों को मतदान से वंचित किया जा सके।

यह भी पढ़े : बिहार में चक्का जाम, जिले में जगह-जगह रोकी गई ट्रेनें, पटना में राहुल-तेजस्वी का हल्लाबोल…

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Railway Recruitment 2026: ईस्ट सेंट्रल रेलवे में 1465 पदों पर भर्ती,...

ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने GDCE 2026 के तहत ALP समेत 1465 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन...

Green Energy पर Reliance का ₹1 लाख करोड़ का दांव, आंध्र...

 रिलायंस इंडस्ट्रीज आंध्र प्रदेश में ग्रीन एनर्जी के लिए ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी। CBG प्लांट्स से 3 लाख से अधिक रोजगार और किसानों...

Inflation Update: सितंबर में 5.65% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई,...

SBI Research के अनुसार सितंबर में खुदरा महंगाई 5.65% और अक्टूबर-नवंबर में 6.5% से अधिक हो सकती है। RBI अक्टूबर में रेपो रेट बढ़ा...