Hazaribagh : सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान: पेटो से तीसरा जत्था वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या और विंध्याचल के लिए हुआ रवाना

Hazaribagh : हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के द्वारा शुरू किए गए महत्वाकांक्षी “सांसद तीर्थ दर्शन” महाअभियान के तहत तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था आज बुधवार को बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी प्रखंड अंतर्गत पेटो पंचायत से धूमधाम से रवाना हुआ। इस यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।
पेटो स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण से शुरू हुई इस पावन यात्रा को सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सांसद मनीष जायसवाल और विधायक रोशन लाल सहित अन्य लोगों ने यात्रियों के पखरा पाँव, पुष्प वर्षा कर यात्रा के लिए किया रवाना

Hazaribagh : सांसद ने तीर्थयात्रा में जाने वालों के धोए पैर
Hazaribagh : सांसद ने तीर्थयात्रा में जाने वालों के धोए पैर

इस अवसर पर लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, लोकसभा सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, बड़कागांव विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पूनम साव, बड़कागांव सांसद मीडिया प्रतिनिधि उमेश दांगी, केरेडारी सांसद प्रतिनिधि कर्मचारी साव, पिपरवार सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण कुमार, वरिष्ठ नेता प्रीतम साव, अमित गुप्ता, नरेश महतो, नारायण यादव, भाजपा नेता जुगनू सिंह, सुमन गिरी, मुखिया गुरुदयाल साव, उपेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, पंकज साहा, सुनील साव, अरविंद साव, रविन्द्र साव सहित दर्जनों गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर तीर्थयात्रियों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें विदा किया।

इससे पूर्व सांसद मनीष जायसवाल, विधायक रोशन लाल चौधरी, लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू ने सांकेतिक रूप से पंच तीर्थयात्रियों के पांव पखार कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया, जो भारतीय संस्कृति में सम्मान का प्रतीक है।

भक्ति और उत्साह का दिखा अदभुत संगम

भक्तिभाव में लीन सभी यात्रियों ने सांसद मनीष जायसवाल के इस अनूठे प्रयास की तहे दिल से सराहना की और आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने ढोल-तासे के साथ पुष्प-वर्षा कर यात्रियों को यात्रा के लिए शगुन करके रवाना किया, जिससे एक उत्सव का माहौल बन गया। सांसद सेवा कार्यालय की ओर से यात्रा में जाने वाले सभी तीर्थ यात्रियों को अल्पाहार के साथ एक कपड़े के थैले में फल और पानी बोतल उपलब्ध कराया गया, साथ ही सभी को अंग-वस्त्र भेंटकर सम्मानित भी किया गया।

Hazaribagh : सांसद मनीष जायसवाल सहित कई नेता रहे मौजूद
Hazaribagh : सांसद मनीष जायसवाल सहित कई नेता रहे मौजूद

तीसरे जत्थे में 65 तीर्थयात्री हैं शामिल

तीसरे जत्थे में पेटो पंचायत के कुल 65 तीर्थयात्री शामिल हुए, जिनमें 60 तीर्थयात्री और 5 स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता हैं। ये सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों वाराणसी, प्रयागराज (संगम), अयोध्या और विंध्याचल के दर्शन के लिए प्रस्थान किए हैं।

महाअभियान लगातार है जारी, बढ़ रहा है दायरा

यह जानना महत्वपूर्ण है कि इस महाअभियान का पहला जत्था हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत खपरियावाँ और नवादा पंचायत के तीन गांवों से कुल 180 तीर्थयात्रियों को धार्मिक यात्रा पर ले गया था। दूसरा जत्था मांडू विधानसभा क्षेत्र के विष्णुगढ़ प्रखंड के अचलजामु से 65 तीर्थ यात्रियों को भेजा गया था।

“सांसद तीर्थ दर्शन” महाअभियान: क्षेत्रवासियों के तीर्थाटन का सपना हो रहा साकार

केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के पेटो से इस यात्रा का “श्री गणेश” करते हुए, सांसद मनीष जायसवाल ने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत में तीर्थयात्रा का एक लंबा और समृद्ध इतिहास रहा है, और सांसद मनीष जायसवाल ने क्षेत्रवासियों के हित में इसे संजोने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि इससे जरूरतमंद लोगों का तीर्थाटन का सपना साकार होगा और साथ ही हमारी सामाजिक व सांस्कृतिक एकता भी मजबूत होगी। सांसद मनीष जायसवाल ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे आप सभी को तीर्थ यात्रा में भेजने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, इसके लिए मैं ईश्वर के प्रति कृतार्थ हूं।

34 22Scope News

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने भी सांसद मनीष जायसवाल के प्रयास की स्वतंत्रता से प्रशंसा की और कहा कि मनीष जायसवाल ने एक जनप्रतिनिधि के रूप में जो बीड़ा उठाई है, वह सामाजिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र के लिए धरोहर साबित होगा। उल्लेखनीय है कि यह महाअभियान हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लोगों के लिए एक वरदान साबित हो रहा है जो उन्हें अपनी आस्था और संस्कृति से जुड़ने का एक अनुपम अवसर प्रदान कर रहा है।

पेटो से निकले तीर्थ यात्रियों का केरेडारी, धनगड्डा, सिमरिया और हंटरगंज में हुआ भव्य स्वागत

बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के किरेदारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पेटो से निकले 65 तीर्थ यात्रियों के जाते का रास्ते में केरेडारी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर जबरदस्त स्वागत किया। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बाहर चतरा लोकसभा क्षेत्र में जैसी ही यात्रा मिश्रोल, धनग़ड्डा पंहुचा यहां स्थानीय मुखिया सह चतरा जिले के मुखिया संघ अध्यक्ष सह भाजपा नेता अरविंद सिंह के नेतृत्व में और फिर सिमरिया में समाजसेवी भोला सिंह के नेतृत्व में एवं हंटरगंज में लोजपा नेता प्रेम सिंह के नेतृत्व में तीर्थ यात्रियों का जबरदस्त स्वागत और अभिनंदन किया गया।

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

Saffrn

Trending News

विश्व के सबसे बड़े प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय अभियान- ‘भारत की जनगणना...

पटना : विश्व के सबसे बड़े प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय अभियान- 'भारत की जनगणना-2027' का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री सचिवालय से माउस क्लिक कर...

Jharkhand Treasury Alert: Pay-ID Audit अनिवार्य, Service Book Verification के निर्देश...

 झारखंड में ट्रेजरी घोटाले के बाद मुख्य सचिव ने पे-आईडी ऑडिट और सर्विस बुक सत्यापन के निर्देश दिए, वेतन भुगतान से पहले कड़ी जांच।Jharkhand...

Voter List Update: घर-घर BLO Sticker लगाने का निर्देश

 झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, सीईओ ने घर-घर बीएलओ स्टिकर लगाने और डोर टू डोर सत्यापन के निर्देश दिए।Voter List Update रांची: झारखंड...

Jharkhand Paper Leak Case: 120 आरोपियों की जमानत याचिका, प्रश्न पत्र...

झारखंड उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस में 120 अभ्यर्थियों ने जमानत याचिका दाखिल की, 20 अप्रैल को सुनवाई, प्रश्न पत्र मिलान पर विवाद।Jharkhand Paper...

WhatsApp Scam Alert: Meta की चेतावनी, Fake Clone App से डेटा...

 व्हाट्सएप के नाम पर फैल रहा फर्जी क्लोन ऐप, Meta ने जारी की चेतावनी, यूजर्स का डेटा चोरी और जासूसी का खतरा बढ़ा।WhatsApp Scam...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img