Hazaribagh : “सांसद तीर्थ दर्शन” महाअभियान: विष्णुगढ़ प्रखंड के अचलजामु से 65 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था रवाना, दिखा भक्ति और उत्साह का माहौल

Hazaribagh : हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा शुरू किए गए महत्वाकांक्षी “सांसद तीर्थ दर्शन” महाअभियान के तहत तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था शुक्रवार को मांडू विधानसभा क्षेत्र के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत अचलजामु गांव से धूमधाम से रवाना हुआ। अचलजामु स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण से शुरू हुई इस यात्रा को सांसद मनीष जायसवाल के पुत्र करण जायसवाल और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह खोखा सिंह, मांडू विधानसभा क्षेत्र के सह- सांसद प्रतिनिधि पुरुषोत्तम पांडेय, मांडू विधानसभा क्षेत्र की मीडिया प्रतिनिधि रीमा कुमारी, भाजपा नेता जुगनू सिंह सहित अन्य व्यक्तियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

6t 22Scope News

इस यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। भक्तिभाव में लीन सभी यात्रियों ने सांसद मनीष जायसवाल के इस अनूठे प्रयास की तहे दिल से सराहना की और आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने ढोल-तासे के साथ पुष्प-वर्षा कर यात्रियों को यात्रा के लिए शगुन करके रवाना किया। इससे पूर्व यहां पहुंचे सांसद पुत्र करण जायसवाल सहित अन्य अतिथियों का स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंग-वस्त्र भेंटकर स्वागत किया। सांसद सेवा कार्यालय की ओर से यात्रा में जाने वाले सभी तीर्थ यात्रों को अल्पाहार के साथ एक कपड़े के थैले में फल, पानी बोतल उपलब्ध कराया गया तथा सभी को अंग- वस्त्र भेंटकर सम्मान भी किया गया।

Hazaribagh : दूसरे जत्थे में 65 तीर्थयात्री शामिल हुए

दूसरे जत्थे में अचलजामु पंचायत के कुल 65 तीर्थयात्री शामिल हुए, जिनमें 60 तीर्थयात्री और 5 स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता हैं। ये सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों वाराणसी, प्रयागराज (संगम), अयोध्या और विंध्याचल के दर्शन के लिए प्रस्थान किए हैं।

Hazaribagh : दूसरे जत्थे में 65 लोग रवाना
Hazaribagh : दूसरे जत्थे में 65 लोग रवाना

ज्ञात हो कि इस महाअभियान का पहला जत्था हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत खपरियावाँ और नवादा पंचायत के तीन गांवों से कुल 180 तीर्थयात्रियों को धार्मिक यात्रा पर ले गया था। यह पहल श्रद्धालुओं को पवित्र स्थलों के दर्शन का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रही है।

“सांसद तीर्थ दर्शन” महाअभियान क्षेत्र के लोगों का तीर्थाटन का सपना कर रही है साकार: करण जायसवाल

विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र के अचलजामु से यात्रा को विदाई देते हुए सांसद के सुपुत्र करण जायसवाल ने “जय श्री गणेश” कहकर तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत में तीर्थयात्रा का एक लंबा और समृद्ध इतिहास रहा है और सांसद मनीष जायसवाल ने क्षेत्रवासियों के हित में इसे संजोने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि इससे जरूरतमंद लोगों का तीर्थाटन का सपना साकार होगा और साथ ही हमारी सामाजिक व सांस्कृतिक एकता भी मजबूत होगी।

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि तीर्थ यात्रा आध्यात्मिक विकास और मोक्ष प्राप्ति का एक उत्कृष्ट साधन है, और इसे समाज में अक्षुण्ण रखने के लिए सांसद मनीष जायसवाल का यह कदम सराहनीय है।

67yu 22Scope News

मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ़ खोखा सिंह और सह- सांसद प्रतिनिधि पुरुषोत्तम पांडेय ने संयुक्त रूप से बताया कि “सांसद तीर्थ दर्शन” महाअभियान के दूसरे चरण में ही विष्णुगढ़ प्रखंड के अचलजामु के निवासियों को तीर्थाटन का सुअवसर मिला है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने कहा कि यह महाअभियान निश्चित रूप से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लोगों के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।

महामाया बागेश्वरी मंदिर में टेका माथा, हरिहर धाम में आरती में हुए शामिल, विष्णुगढ़ और बगोदर में हुआ अभूतपूर्व स्वागत

अचलजामु से निकले तीर्थ यात्रियों ने बनासो के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल महामाया बागेश्वरी मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। बगोदर के हरिहर धाम यहां महादेव के संध्याकालीन आरती में सभी सम्मिलित हुए। इस दौरान बनासो, रमूआ, विष्णुगढ़ और बगोदर में स्थानीय लोगों ने तीर्थ यात्रियों का भाव अभिनंदन किया और सांसद मनीष जायसवाल के इस प्रयास को जमकर सराहना।

मौके पर गणमान्य लोग रहें मौजूद

मौके पर विशेषरूप से विष्णुगढ़ भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष सुखदेव रजवार, विष्णुगढ़ पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोर मंडल, विष्णुगढ़ पूर्वी मंडल के सांसद प्रतिनिधि नागेश्वर महतो, विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल के सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र कुमार वर्णवाल उर्फ़ दीपू, मुखिया प्रतिनिधि तापेश्वर रजक, पूर्व प्रमुख अशोक गुप्ता, भाजपा पूर्वी मंडल के महामंत्री गोविंद महतो, सुशील कुमार मंडल, प्रकाश साव, ओमप्रकाश महतो, सुदेश चौधरी, पप्पू मंडल, हीरालाल सोनी, जीवन सोनी, अजय सोनी, बैजनाथ प्रसाद, बाबूचंद, रमेश स्वर्णकार, तुलसी सिंह, लखन साव, सांसद सेवा कार्यालय के रूपम ओझा, प्रबीर मंडल, सुमित कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

Patna City Dussehra Violence: पटना सिटी में दशहरे के दौरान दो...

Patna City Dussehra Violence: आलमगंज थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी कोर्ट के पास दशहरे के अवसर पर मारपीट की घटना सामने आई। उपलब्ध वीडियो...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...