अचानक आग लगने से वार्ड सदस्य सहित 4 लोगों का घर जलकर खाक

मोतिहारी : मोतिहारी में अचानक आग लगने की वजह से है वार्ड सदस्य सहित चार लोगों का घर जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आसपास के लोग जबतक आग पर काबू पाते तबतक घर में रखा सारा सामान, कार और मोटरसाइकिल आदि जलकर राख हो गया। घटना फेनहारा थाना क्षेत्र के मनकरवा गांव की है।

Goal 5 22Scope News

घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग पकड़ लिया

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मनकड़वा पंचायत के वार्ड सदस्य खोभारी पासवान के घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग पकड़ लिया। देखते ही देखते आग की लपटें आसपास के चार घरों को अपने आगोश में ले लिया। जबतक आसपास के लोग आते और आग बुझाते तबतक सब कुछ जलकर पूरी तरह राख हो गया था।

यह भी देखें :

आगजनी की घटना में करीब 25 लाख रुपए से अधिक का हुआ है नुकसान

मिली जानकारी के अनुसार, खोभारी पासवान के घर बिजली शॉट सर्किट से आग लग गई। उनके घर में लगा धर्मेंद्र कुमार की कार भी जल गया। इस दौरान बताया जा रहा है कि इस आगजनी की घटना में करीब 25 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़े : पटना में अपार्टमेंट में लगी आग, सड़क संकरी होने की वजह से नहीं पहुंच सकी दमकल की गाड़ियां फिर…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...