युवक द्वारा हर्ष फायरिंग का Video Viral, आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि युवक पिस्टल में गोली लोड कर खुलेआम फायरिंग कर रहा है। पुलिस की जांच में सामने आया कि वीडियो में दिखाई देने वाला युवक पिपरा थाना क्षेत्र के महुआवा पंचायत के मुखिया का पुत्र कृष्णनंदन सहनी है।

Goal 7 22Scope News

Video Viral होते ही इसकी जानकारी SP स्वर्ण प्रभात को दी गई – SHO अनुज कुमार सिंह

आपको बता दें कि पिपरा थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल होते ही इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात को दी गई। जिसके निर्देश पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी कृष्णनंदन सहनी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने कानून-व्यवस्था और हथियारों के दुरुपयोग को लेकर चिंता जाहिर की थी। पुलिस का कहना है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वे किसी भी पद या परिवार से संबंधित क्यों न हो।

यह भी पढ़े : हर्ष फायरिंग पर SP का बड़ा एक्शन, सूचना नहीं देने पर 2 चौकीदार निलंबित

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: सेल्फी-रील के चक्कर में फिर हादसा, वृंदाहा...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: तिलैया थाना क्षेत्र स्थित वृंदाहा वॉटरफॉल में नहाने के दौरान एक किशोर के पानी में डूबने की सूचना है। किशोर...