बटन तालाब का बांध टूटा, मजिस्ट्रेट कॉलोनी जलमग्न, आधी रात को लोगों ने बचाई जान

रांची: राजधानी रांची में बीती रात हुई भारी बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। बटन तालाब का बांध (मेढ़) टूटने के कारण वीवीआईपी क्षेत्र माने जाने वाली मजिस्ट्रेट कॉलोनी जलमग्न हो गई। आधी रात को बांध टूटने से पानी और कीचड़ कॉलोनी में इस कदर घुसा कि लोगों को जान बचाने के लिए घर छोड़कर बाहर भागना पड़ा। रात 2:00 बजे तक स्थानीय लोगों ने किसी तरह जान बचाई।

बांध टूटने के कारण पूरे क्षेत्र में कीचड़ का अंबार लग गया है। सड़कें चलने लायक नहीं रहीं, घरों में तालाब की मिट्टी, कीचड़ और गंदा पानी भर गया है। पीड़ित परिवारों के अनुसार कई घरों का राशन, घरेलू सामान और वाहन बर्बाद हो गए हैं। कुछ लोगों के घायल होने और पानी के तेज बहाव में बह जाने की भी खबरें सामने आ रही हैं।

स्थिति का जायजा लेने के लिए JSCA अध्यक्ष अजय नाथ सहदेव मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात की। स्थानीय लोगों ने उन्हें नुकसान की जानकारी दी और प्रशासन से मुआवजे की मांग की।

स्थानीय लोगों की पीड़ा:

प्रशासन पर उठे सवाल:

मजिस्ट्रेट कॉलोनी जैसा वीवीआईपी क्षेत्र भी अगर बुनियादी सुरक्षा और निकासी प्रबंधन में फेल हो सकता है, तो शहर के अन्य हिस्सों का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है।

प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई ठोस राहत या मुआवजे की घोषणा नहीं की गई है।

JTET Exam 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए हर जिले...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर हर जिले में कंट्रोल रूम और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी होंगे। डीसी परीक्षा नियंत्रक होंगे। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा...

Jharkhand Weather Update: दुर्गापूजा में साफ रहेगा मौसम, रांची में 17...

 झारखंड में दुर्गापूजा के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है। 19 से 24 अक्टूबर तक सुबह कोहरा रहेगा। रांची में न्यूनतम तापमान 17...

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...