भागलपुर : सुलतानगंज प्रखंड के कटहरा पंचायत के कुमारपुर गांव मे तेज बारिश और हवा के कारण बढुआ नदी का बांध टूटने से कई घरो में पानी घुस गया. ग्रामीणों ने बताया कि भारी बारिश के कारण बढुआ नदी का बांध टूटने से कुमारपुर सहित अन्य इलाकों मे पानी घुस गया है. जिससे लोगों को काफी परेशानी को सामना करना पड़ रहा है. साथ ही सैकड़ों बीघे में लगे धान की फसल भी डुब गया. जिससे कई किसान काफी चितिंत और परेशान है.
ग्रामीणों ने धान डुबने को लेकर अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन दिया. वहीं मुखिया अमित कुमार उर्फ रवि ने बताया कि तेज बारिश और हवा के कारण बढुआ बांध मे प्रभाव पडने के कारण बढुआ बांध टुट गया हैं, जिससे कि कुमारपुर सहित अन्य ईलाकों मे पानी घुस गया हैं. इसकी सुचना अंचलाधिकारी सहित वरीय अधिकारियों को सुचना देकर बांध कि मरम्मत एंव लोगों को सहायता कि मांग की है.
रिपोर्ट : श्वेतांबर कुमार झा


















